Uttar Pradeshराज्य

सीएम योगी ने विधान भवन में विकास और सौंदर्यीकरण कार्यों का किया शुभारंभ

Up News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्वदलीय बैठक से पहले रविवार को विधान भवन में कई विकास और सौंदर्यीकरण कार्यों का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने विधान परिषद की डिजिटल लाइब्रेरी और विधान परिषद मंडप के सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ किया। इसके साथ ही मुख्य भवन के भूतल पर स्थित नवीनीकृत कॉरिडोर का उद्घाटन किया।

विधानसभा के पॉडकास्ट स्टूडियो का भी शुभारंभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा के नवनिर्मित पॉडकास्ट स्टूडियो समेत कई अन्य कार्यों का भी शुभारंभ किया। उन्होंने पॉडकास्ट स्टूडियो का अवलोकन किया और वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

हेलीकॉप्टर मॉडल में बैठकर देखी यूपी की विरासत

मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर जैसे बनाए गए मॉडल के भीतर बैठकर उत्तर प्रदेश के इतिहास और विरासत को संजोती धार्मिक तस्वीरों को देखा। उन्होंने यूपी की आध्यात्मिक विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य की झलक भी देखी। इसके बाद उन्होंने सदन के भीतर जाकर वहां की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।

विधानसभा पहुंचने पर अध्यक्ष सतीश महाना ने किया स्वागत

विधानसभा पहुंचने पर अध्यक्ष सतीश महाना ने पुष्पगुच्छ देकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया। इस अवसर पर विधान परिषद सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, वित्त/संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद, ओमप्रकाश राजभर, विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह आदि मौजूद रहे।

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button