Biharराज्य

सीएम नीतीश ने अर्पित किया अर्घ्य, की सुख-शांति और समृद्धि की कामना

CM Nitish on Chhath: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोक आस्था के महापर्व छठ के अंतिम दिन सोमवार को अहले सुबह भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। पटना में सीएम ने अपने आवास 1 अणे मार्ग स्थित तालाब में श्रद्धा के साथ इस धार्मिक अनुष्ठान को किया। रविवार को भी सीएम ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया था।

CM Nitish on Chhath: विभिन्न घाटों पर बड़ी संख्या में नजर आए श्रद्धालु

उन्होंने ईश्वर से राज्य एवं देशवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की। आज राज्य की विभिन्न नदियों एवं तालाबों में बड़ी संख्या में छठव्रतियों ने उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। इसी के साथ शांति एवं श्रद्धा के वातावरण में लोक आस्था का महापर्व छठ सम्पन्न हुआ।

CM Nitish on Chhath: राज्यपाल के साथ किया था घाटों का दौरा

रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने दानापुर के नासरीगंज घाट से गायघाट तक स्टीमर द्वारा गंगा नदी के विभिन्न छठ घाटों का भ्रमण किया और छठव्रतियों एवं राज्यवासियों को छठ की शुभकामनाएं दीं। लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा नदी के विभिन्न घाटों पर अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। घाटों पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अभिवादन किया। मुख्यमंत्री ने भी सभी लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

ललन सर्राफ के साथ यह लोग रहे थे उपस्थित

मुख्यमंत्री ने रविवार को इस अवसर पर पूरे प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस  दौरान विधान पार्षद ललन सर्राफ, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त परामर्शी मनीष कुमार वर्मा, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, पुलिस महानिदेशक आरएस भट्ठी, नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, आयुक्त, पटना प्रमण्डल कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, आईजी पटना प्रक्षेत्र राकेश राठी सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार

ये भी पढ़ें: Bihar News इस योजना के तहत बिहार में परिवारों को मिलेंगे 2 लाख, ऐसे उठाएं योजना का लाभ

Related Articles

Back to top button