
CM Nitish in Science Museum Landon: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी लंदन यात्रा के क्रम में शुक्रवार आठ मार्च को साइंस म्यूजियम लंदन का परिभ्रमण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने साइंस म्यूजियम लंदन की विशिष्टताओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना में बन रहे साइंस सिटी को उसी के अनुरुप बनाया जाएगा।
बोले… पटना साइंस सिटी में करेंगे इन आधुनिक तकनीकों का प्रयोग
पटना में साइंस सिटी के निर्माण के पश्चात् यहां आने वाले छात्र-छात्राओं को विज्ञान की मूलभूत बातें, गतिविधियां और विज्ञान के सिद्धांतों को सरलता से समझने में सुविधा होगी तथा विज्ञान में उनकी रूचि बढ़ेगी। इसके लिये लंदन के साइंस म्यूजियम के अनुरूप आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जायेगा।

ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर बिहार के पूर्व मंत्री एवं राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि, ग्लोबल इंगेजमेंट साइंस म्यूजियम ग्रुप की निदेशक हेलेन जोनस, इंटरनेशनल इंगेजमेंट साइंस म्यूजियम ग्रुप की मैनेजर शालिनी नारायण, साइंस म्यूजियम के मेंटेनेंस मैनेजर फरगस काररोल, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी के प्रोजेक्ट कन्सलटेंट सुजीत उपस्थित थे।
रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार
यह भी पढ़ें: एसपी गलत आ गए हैं, इनके रहने से बहुतों का खून बहेगा- गोपाल मंडल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।”