CM नायब सिंह सैनी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- घमंडिया गठबंधन की मेंढ़क को तराजू में तौलने जैसी हालत

CM Nayab singh saini
CM Nayab Singh Saini: हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर 25 मई को मतदान होना है। उससे पहले पार्टियों जोरों-शोरों से प्रचार प्रसार में लगी हुई हैं। इसी कड़ी में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कार्यकर्ताओं व आम जन के लिए हमारे दरवाजे 24 घंटे खुले हैं। जो भी कार्यकर्ताओं को दिक्कतें आ रही हैं, उनका समाधान करेंगे। कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर लोकसभा की सभी 10 सीटें भाजपा जीतेगी। वह टोहाना की अनाज मंडी में शंखनाद विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे।
‘कांग्रेस ने 55 साल राज किया, मगर…’
CM Nayab Singh Saini: मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने 55 साल तक राज किया। मगर गरीब को उसके हाल पर ही छोड़ दिया। कांग्रेस से बचना भी है और बचाना भी है। घमंडिया गठबंधन का कोई नेतृत्व करने वाला ही नहीं है। मेंढक को तराजू में तोलने जैसी हालात घमंडिया गठबंधन की हो गई है। मगर भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा मजबूत नेतृत्व दिया है। राहुल गांधी को अपने पूर्वजों के कार्यों को झांक कर देखना चाहिए, जिन्होंने भारत को जोड़ा था या उसमें मुश्किलें बढ़ाई थी।
PM मोदी ने भारत को जोड़ने का काम किया
CM Nayab Singh Saini: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सही मायनों में भारत को जोड़ने का काम किया है। एक कोने से दूसरे कोने तक हाईवे का जाल बिछाया है। कांग्रेस के समय में कश्मीर में सैनिकों पर पत्थरबाजी होती थी। मोदी सरकार में पत्थरबाजी बंद हो गई है, पत्थरबाजों का भी पता नहीं, कहां चले गए। यह मोदी के नेतृत्व में ही संभव है। देश की सुरक्षा मजबूत हुई है। अमेरिका का राष्ट्रपति भी नरेंद्र मोदी से ऑटोग्राफ मांगते हैं। 2014 से पहले दुनिया बोलती थी, भारत सुनता था। अब भारत बोलता है और पूरी दुनिया सुनती है।
ये भी पढ़ें: राजस्थान में सीएम योगी बोले- कांग्रेस देश की सबसे बड़ी समस्या, कर्फ्यू लगाना इसके डीएनए का हिस्सा
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप