
Chhattisgarh: जिला मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के अंतर्गत आने वाले चिरमिरी गोदरीपाड़ा संगत भवन में छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष फूलों देवी नेताम का आगमन हुआ जहां पर स्थानीय विधायक डॉ विनय जायसवाल और नगर पालिका निगम चिरमिरी के महापौर कंचन जायसवाल के साथ सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने फूल माला से भव्य स्वागत किया
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव का मोहोल बन गया वहीं दूसरी ओर नेताओं का भी दौरा भी युद्ध स्तर से चालू हो गया है इसी क्रम में छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष फूलों देवी नेताम का चिरमिरी आगमन हुआ। जहां पर उन्होंने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार जहां एक ओर पूरे प्रदेश में विकास की गंगा बहा रही है वहीं महिलाओं को भी सशक्त और स्वरोजगार बनाने के लिए अनेक योजनाओं से जोड़ रही है। होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ प्रदेश में महिला कांग्रेस की अहम भूमिका रहेगी।
रिपोर्ट- मनोज श्रीवास्तव
ये भी पढ़े:Chhattisgarh: प्रतिबंधित नशीली दवाओं का अवैध परिवहन करते 3 लोग गिरफ्तार