Chhattisgarh

Chhattisgarh: 3 दिवसीय प्रदेश दौरे पर दीपक बैज, ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ की तैयारियों का लेंगे जायजा

Chhattisgarh: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज आज (23 जनवरी) से 3 दिन तक प्रदेश का दौरा करेंगे। वे 25 जनवरी तक सारंगढ़, रायगढ़, सक्ती, जांजगीरचांपा, बिलासपुर और मूंगेली का दौरा करेंगे। दीपक बैज ने हिन्दी ख़बर से बात करते हुए खुद इस बात की जानकारी दी है।

Chhattisgarh: न्याय यात्रा की तैयारी का लेंगे जायजा

पीसीसी चीफ़ दीपक बैज ने बताया कि वे राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी का जायजा लेंगे। तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं से भी चर्चा की जाएगी। बता दें कि कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ करीब 5 दिन तक छत्तीसगढ़ में रहेगी और 7 जिलों को कवर करेगी।

Chhattisgarh: ‘लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिलेगा जबरदस्त लाभ’

लोकसभा चुनाव को लेकर भी दीपक बैज ने बात की। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में 5 सीटों पर कांग्रेस की जीत पक्की है। बाकी बची हई सीटों पर कांग्रेस का पूरा फोकस है। दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस मजबूती से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर भी हमला बोला। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि, ‘बीजेपी जिस तरह झूठे सपने दिखा कर लूटने का काम किया हैं, उससे जनता निराश हैं। इसका लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को जबरदस्त लाभ मिलेगा।’

दीपक बैज का भाजपा पर तंज

खबरों के मुताबिक बीजेपी चंदखुरी मंदिर में भगवान राम की मूर्ति बदलने जा रही है। इसपर भी दीपक बैज ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी के पास कभी मूर्ति और नाम बदलने के सिवाय कोई काम नहीं है। भाजपा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि वे बस कांग्रेस को कोसने का काम करते हैं।

असम में राहुल गांधी के साथ हुए दुर्व्यवहार पर बोले बैज

राहुल गांधी के साथ असम में हुए दुर्व्यवहार पर बैज ने कहा कि लोकतंत्र में सबको अपनी बात रखने का, जनता के पास जाने का अधिकार है। राहुल गांधी पर हुआ अटैक देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने भाजपा पर राहुल गांधी की लोकप्रियता से घबराने का आरोप लगाया है।

रिपोर्ट: निशा द्विवेदी

ये भी पढ़ें- Bharat Jodo Nyay Yatra: असम में राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, CM हिमंता ने DGP को दिए निर्देश, जानें पूरा मामला

Follow Us On: https://twitter.com/HindiKhabar

Related Articles

Back to top button