आईआईटी बॉम्बे में हुआ चंडीगढ़ MMS लीक जैसा कांड ! जानिए क्या है माजरा
पंजाब (Punjab) की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में लड़कियों का एमएमएस लीक होने की घटना को लेकर हंगामा वैसे ही हुआ हंगामा मची हुआ है। आपको बता दें कि मिली जानकारी के हिसाब से उधर आईआईटी बॉम्बे में गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में झांकते हुए पकड़ा गया है।
कैंटीन में रात के वक्त ड्यूटी करने वाला यह कर्मचारी रविवार की रात गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताकझांक की कोशिश की थी।
इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। छात्राओं ने कर्मचारी के ऊपर आरोप लगाया है कि वह लड़कियों का वीडियो भी बना रहा था। हालांकि पुलिस के मुताबिक इस आरोप की अभी पुष्टि नहीं हो सकी है।
छात्रा ने देखा तो मचाया शोर
यह मामला रविवार की रात सामने आया। एक छात्रा ने किसी को खिड़की से गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में झांकते देखा। इसके बाद उसने शोर मचाकर सबको इसकी जानकारी दी। वहीं आईआईटी बॉम्बे ने इस मामले में बयान जारी किया है। इन-हाउस मैगजीन में जारी इस बयान के मुताबिक मामला हॉस्टल-10 का है। यहां की कैंटीन रविवार को पेस्ट कंट्रोल वर्क के लिए बंद कर दी गई थी।
यहां काम करने वाले कर्मचारी रात में हॉस्टल परिसर में ही रुक गए थे। बयान के मुताबिक हॉस्टल बिल्डिंग की कुछ विंग्स में बाथरूम की खिड़कियों पर प्लेटफॉर्म जैसा बना हुआ है। यह ग्राउंड फ्लोर से पाइपों से जुड़ा हुआ है। इन्हीं पाइपों का सहारा लेकर झांकने वाला खिड़की तक पहुंचा था।