Punjabराजनीतिराज्य

कैप्टन का कांग्रेस से इस्तीफा, बताया नई पार्टी का नाम

चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। कैप्टन ने इसके साथ ही नई पार्टी बनाने की घोषणा भी की है।

बीते कुछ वक्त से अमरिंदर सिंह इशारा दे रहे थे कि वो जल्द ही एक नई पार्टी की घोषणा कर सकते हैं।

पंजाब कांग्रेस में पिछले कुछ महीनों से सियासी तल्खियां जारी थी। पंजाब प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू लगातार कैप्टन अमरिंदर सिंह को अपने बयानों के जरिए घेर रहे थे।

इसके बाद कैप्टन को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी थी। पार्टी में ऐसी हलचलों के बाद एक दलित चेहरे को सामने लाया गया जब चरणजीत सिंह चन्नी को राज्य की कमान सौंपी गई।

पंजाब की राजनीति का पेंच यहां पर भी नहीं थमा, क्योंकि कैप्टन को हटाने वाले नवजोत सिंह सिद्धू ने चरणजीत चन्नी के फैसलों से नाराज़ होकर प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि पार्टी आलाकमान ने इस्तीफा स्वीकार नहीं किया और सिद्धू पद पर बरकरार रहे।

बीती 27 तारीख नवजोत सिंह सिद्धू ने अमरिंदर पर बीजेपी समर्पित होने का आरोप लगाया था।

https://twitter.com/sherryontopp/status/1453241402880630785?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1453241402880630785%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.bbc.com%2Fhindi%2Flive%2Findia-59129285

कैप्टन ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर अपना इस्तीफा जारी किया है। जिसमें उन्होंने इस्तीफा देने की वजहों का भी जिक्र किया है।

साथ ही अमरिंदर ने अपनी नई पार्टी का नाम भी साझा किया है। नई पार्टी का नाम पंजाब लोक कांग्रेस होगा।

https://twitter.com/capt_amarinder/status/1455501437752856578?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1455501437752856578%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.bbc.com%2Fhindi%2Flive%2Findia-59129285

Related Articles

Back to top button