Muzaffarpur: भाजपा सांसद की बहन के घर बमबाजी

Bombing at BJP MP’s Sister’s House
Bombing at BJP MP’s Sister’s House: मुजफ्फरपुर में भाजपा सांसद अजय निषाद की बहन के घर पर बमबाजी की घटना हुई। इसके बाद से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। मोहल्ले के लोग भी दहशत में आ गए। बताया गया कि घटना के बाद गली के लोग भी वहां से गुजरने में गुरेज करते नजर आए। पूरा मामला काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के पंखा टोली की है।
घटना के वक्त घर पर अकेली थी बहन
स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी काजी मोहम्मदपुर थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। मौके से सुतली बरामद की गई है। बताया जा रहा है की थाना क्षेत्र के पंखा टोली के एकलव्य पथ निवासी सांसद बहन मंजू देवी के आवास के बाहर बमबाजी की गई। घटना के वक्त मंजू सहनी घर पर अकेली थीं। उन्होंने बताया, घटना देर रात की है। जब मंजू के पति सियालाल सहनी घर पहुंचे, तब मंजू ने उन्हें मामले की जानकारी दी।
Bombing at BJP MP’s Sister’s House: मौके पर पहुंची पुलिस
इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी इकट्ठा की। इसके बाद सियालाल सहनी ने मंगलवार की सुबह पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना के बाद काजी मोहम्मदपुर थाना अध्यक्ष मनोज साह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। मौके से सुतली बरामद की गई।
रात की घटना
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मंजू सहनी ने बताया कि जोरदार धमाका हुआ। हम अंदर थे। आवाज सुनकर हम बाहर निकले। आसपास के लोग भी आवाज सुनकर बाहर निकले। घर के दीवार पर बमबाजी के निशान हैं। रात में मेरे पति आए, तब उनको घटना के संबंध में जानकारी दी। सुबह पुलिस को जानकारी दी है। इसके बाद पुलिस आकर जांच कर रही है।
सीसीटीवी खंगाले जा रहे
उन्होंने बताया कि मैं हाजीपुर जिले के एसएनएस कॉलेज में शिक्षक हूं। सांसद अजय निषाद मेरे छोटे भाई हैं। मामले में काजी मोहम्मदपुर थानेदार मनोज साह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मौके से सुतली मिली है। आसपास के सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
रिपोर्टः मुकेश चौरसिया, संवाददाता, मुजफ्फरपुर, बिहार
ये भी पढ़ें: Bihar: ललन सिंह के इस्तीफे की अटकलों के बीच क्या बोले विजय चौधरी और सुशील मोदी…
Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar