
बॉलीवुड के क्रिटिक अभिनेता कमाल राशिद खान उर्फ KRK(Bollywood critic actor KRK) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। KRK अक्सर बॉलीवुड के तमाम स्टार्स के साथ साथ विदेशी स्टार्स और तमाम राजनीति से जुड़े लोगों पर कुछ ना कुछ विशेष टिप्पणी करते हुए नजर आते रहतें हैं उनके ये पोस्ट तेजी से वायरल भी हो जाते हैं। वायरल होते ही कुछ लोग तो उनके सपोर्ट में उतर आते हैं तो कुछ उनको ट्रोल करने लग जाते हैं लेकिन अपने पोस्ट से हमेशा वो विवादों का शिकार रहते हैं। ऐसे ही अब KRK साल 2020 के धर्म विवादित ट्विट को लेकर गिरफ्तार कर लिया गया।
बॉलीवुड के क्रिटिक अभिनेता KRK को विवादित ट्विट के लिए किया गया गिरफ्तार
बॉलीवुड के क्रिटिक अभिनेता KRK अपने ट्विट से अक्सर विवादों में घिरें रहते हैं इस बीच खबर आई कि साल 2020 में किए गए धर्म विवादित ट्विट ने KRK को मुसीबत में डाल दिया है जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। मुबंई की मलाड पुलिस ने KRK को एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया अब गिरफ्तारी के बाद उन्हें आज मुबंई के बोरीवाली कोर्ट में पेश किया जाएगा। विवादित ट्विट मामले में KRK के खिलाफ मुबंई के मलाड में केस दर्ज कराया गया था जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
ट्विट के जरिए KRK बॉलीवुड के कई सितारों पर साध चुके हैं निशाना
KRK अपने ट्विट से हमेशा बॉलीवुड के कई बड़े सितारों पर निशाना साधते आए हैं। केआरके सोशल मीडिया के जरिए बॉलीवुड के कई बड़े अभिनेताओं की फिल्म पर भी अपनी राय रखने में पीछे नहीं हटते हैं, वो फिल्म को लेकर अपने विचार बिल्कुल बेबाकी से रखते हैं। केवल इतना ही नहीं इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे जैसे कि आमिर खान, सलमान खान, शाहरुख खान और अक्षय कुमार को खुलेआम सोशल मीडिया पर बुरा भला बोल जातें हैं। अब ही हाल ही में आई आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्डा पर भी KRK ने काफी नेगेटिव रिव्यू दिया था। इसके अलावा KRK ने बॉलीवुड के दबंग खान पर निजी टिप्पणी करते हुए उन पर वार किया था।