BVA वर्कर्स ने विनोद तावड़े को होटल में बनाया बंधक, लगाया कैश बांटने का आरोप

BJP Vinod Tawde

BJP Vinod Tawde

Share

BJP Vinod Tawde: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से एक दिन पहले प्रचार शांत हो गया है। ऐसे में बहुजन विकास अघाड़ी के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े पर होटल में लोगों को रुपए बांटने का आरोप लगाया है। विनोद तावड़े पर अघाड़ी के आरोप लगाने के बाद एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि जिस होटल में तावड़े रुके थे उस होटल को सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने घेर लिया है। जिसके कारण बड़ा बवाल हुआ है, लेकिन पुलिस विनोद तावड़े को वहा से निकाल कर ले गई। बताया जा रहा है कि विनोद तावड़े मनवेलपाड़ा के एक विवंत होटल में बैठक आयोजित कर रहे थे जिसमें नाइक और स्थानीय भाजपा नेता भी मौजूद थे। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि उन्होंने तावड़े को वहां उपस्थित लोगों को पैसे बांटते हुए देखा है।

शर्म आनी चाहिए!

क्षितिज ठाकुर ने दावा किया कि तावड़े के पास से 5 करोड़ रुपये और नामों वाली दो डायरियां भी मिली हैं। बीवीए नेताओं का दावा है कि होटल में दर्जनों की संख्या में लोगों की भीड़ मौजूद थी, जिन्हें विनोद तावड़े रुपए बांट रहे थे। बीवीए प्रत्याशी क्षितिज ठाकुर ने कहा कि विनोद तावड़े को शर्म आनी चाहिए, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करनी चाहिए। मुझे पहले ही सूचना मिल गई थी कि व्नोद तावड़े 5 करोड़ रुपए लाने वाले हैं, इसलिए मैने कार्यकर्ताओं को बुला कर सच्चाई जानेने की कोशिश की।

बदनाम करने की साजिश है

विनोद तावड़े ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि ये उनके खिलाफ एक साजिश है और चुनाव आयोग को इसकी निष्पक्ष जांच करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं कार्यकर्ताओं से मिलने गया था। इसमें मैंने कुछ गलत नहीं किया है। ये मुझे और मेरी पार्टी को बदनाम करने की साजिश है। मैं बूथ मैनेजमेंट के काम से वहां गया था। अपने कार्यकर्ताओं को यह बताने के लिए कि वोटिंग के बाद ईवीएम मशीन सील कैसे की जाती हैं। सीसीटीवी फुटेज निकालकर जांच करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें : बिहार एसटीईटी 2024 का रिजल्ट जारी : 70.25% अभ्यर्थी सफल, टीआरई 4 में हो सकेंगे शामिल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *