बीजेपी का देश की आजादी में कोई योगदान नहीं : मल्लिकार्जुन खड़गे

Rajasthan: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि इनके लोगों ने देश के लिए कुछ नहीं किया है। सिर्फ बड़ी-बड़ी बाते करते हैं। खड़गे ने राज्य के हनुमानगढ़ में चुनावी रैली करते हुए कहा कि देश को आजाद कराने वाली कांग्रेस है। भाजपा और आरएसएस ने तो खून की बूंद का एक कतरा तक नहीं बहाया है।
कांग्रेस सभी जगह लड़ी हैं
कितने भाजपा के लोग जेल गए हैं। कितने भाजपा के लोग देश के लिए लड़े हैं। कांग्रेस पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल सहित सभी स्थानों पर लड़ी है। जवाहरलाल नेहरू और बाबासाहेब आंबेडकर ने मिलकर देश का संविधान बनाया।
कांग्रेस ने सात गारंटियों की घोषणा की हैं
मल्लिकार्जुन खड़गे ने दावा किया कि राज्य में उनकी पार्टी ने जो चुनावी वादे किए हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा। कांग्रेस ने राज्य में सात गारंटियों की घोषणा करते हुए कहा है कि दोबारा सत्ता में आने पर वह इन्हें लागू करेगी।
कांग्रेस ने कौन-कौन सी गारंटियों की घोषणा की हैं?
इन सात गारंटियों में परिवार की महिला मुखिया को 10,000 रुपये की वार्षिक सम्मान राशि देना, 1.05 करोड़ परिवारों को 500 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर देना, पशुपालकों से 2 रुपये प्रति किलो की दर से गोबर की खरीद, सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना का कानून बनाना, सरकारी कॉलेजों में प्रवेश लेने वाले छात्रों को टैबलेट या लैपटॉप देना, प्राकृतिक आपदा से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए प्रति परिवार 15 लाख रुपये तक का बीमा कवर शामिल है।
सनद रहे कि राजस्थान में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव है। इस वक्त राज्य में अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार है।
यह भी पढ़ें – IND vs AUS Final: दादा का 20 साल पुराना बदला लेने से चूकी रोहित की सेना, गहरा हुआ ज़ख़्म