बड़ी ख़बर

Assembly elections 2024: विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने चुनाव प्रभारियों को किया नियुक्त, हरियाणा में धर्मेंद्र प्रधान तो झारखंड में शिवराज सिंह चौहान

Assembly elections 2024: आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में बीजेपी ने प्रभारियों की नियुक्त किया। भाजपा ने हरियाणा महाराष्ट्र, झारखंड और जम्मू कश्मीर में प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। जिन्हें नियुक्त किया है। इसमें धर्मेंद्र प्रधान, शिवराज सिंह चौहान, जी. किशन रेड्डी, बिप्लब देब शामिल हैं।   

आपको बता दें कि महाराष्ट्र में भूपेंद्र यादव को चुनाव प्रभारी का जिम्मा दिया गया है, हरियाणा में धर्मेंद्र प्रधान को चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा बिप्लब देब को प्रदेश चुनाव सह प्रभारी नियुक्त किया है। शिवराज सिंह चौहान को झारखंड चुनाव प्रभारी बनाया गया है। वहीं झारखंड में हिमंता विश्व सरमा को चुनाव सह – प्रभारी का जिम्मा दिया गया है। जम्मू एवं कश्मीर की बात करे तो जी. किशन रेड्डी को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है।

विधानसभा चुनाव की तैयारी

आपको बता दें कि हाल ही में लोकसभा चुनाव हुए हैं। इस चुनाव में एनडीए को पूर्ण बहुमत मिला है। अब बीजेपी आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रही है। जिसको लेकर बीजेपी ने चुनाव प्रभारियों को नियुक्त किया है। दरअसल इस साल महाराष्ट्र जम्मू कश्मीर, झारखंड हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने हैं। महाराष्ट्र की बात करे तो बीजेपी गठबंधन की सरकार चला रही है। जम्मू कश्मीर की बात करे तो जम्मू कश्मीर में विधानसभा भंग है। इसी साल जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव होंगे।

ये भी पढ़ें : Delhi: एयरपोर्ट पर बिजली गुल होने से मची अफरा-तफरी, फ्लाइट भी हुईं डिले

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button