Biharराज्य

बिहार राज्यसभा चुनाव: एक सीट पर महागठबंधन और एनडीए की टक्कर

Bihar Rajya Sabha Election : बिहार की पांच राज्यसभा सीटों के लिए आज (सोमवार) मतदान हो रहा है और परिणाम भी आज ही घोषित किए जाएंगे. चार सीटों पर एनडीए की जीत लगभग तय मानी जा रही है जबकि एक सीट को लेकर महागठनबंधन और एनडीए के बीच मुकाबला दिलचस्प बना हुआ है. महागठबंधन के नेताओं का दावा हैं कि उनकी एक सीट पर जीत पक्की है. विधायक आईपी गुप्ता ने कहा कि एनडीए के चार विधायक उनके संपर्क में हैं और क्रॉस वोटिंग करेंगे. जिससे महागठबंधन के प्रत्याशी की जीत होगी.

वहीं, इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के अध्यक्ष और विधायक आईपी गुप्ता ने दावा किया कि महागठबंधन के पास जो संख्या बल है वह 41+4 का है. हम एनडीए में ही सेंधमारी कर रहे हैं. आईपी गुप्ता के इस बयान से खलबली मच गई है.

विधायकों को एक होटल में रखा गया था

वोटिंग के लिए महागठंबधन के विधायकों को एक होटल में रखा गया था. अब जब मतदान हो रहा है, तो वे धीरे-धीरे वे निकलने लगे हैं. होटल के बाहर मीडिया से बात करते हुए आरजेडी के विधायक और पार्टी के प्रधान महासचिव रणविजय साहू ने कहा कि हमारे पास सभी आंकड़े उपलब्ध हैं. तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंध पूरी तरह एकजुट है. कुछ ही समय में परिणाम साफ हो जाएगे और हमारी जीत पक्की है.

वहीं आरजेडी के विधायक गौतम कृष्णा ने कहा कि हम पूरी तरह एकजुट हैं और हमारे उम्मीदवार की जीत पक्की है. जानकारी के अनुसार, पांच सीटों के लिए एनडीए के पांच उम्मीदवार और तेजस्वी यादव के एक उम्मीदवार मैदान में हैं, यानी कुल छह उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं.

ये भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों में चुनावों का ऐलान, 4 मई को आएगा रिजल्ट

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button