बिहार के 113वें स्थापना दिवस पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने दी बधाई

Bihar Diwas 2025 :

बिहार दिवस पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने दी बधाई

Share

Bihar Diwas 2025 : बिहार आज अपना 113वां स्थापना दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने बिहारवासियों को शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी बिहार की विकास यात्रा और बिहार के परिश्रमी व प्रतिभाशाली लोगों की प्रशंसा की। प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने बिहार के विकास के लिए प्रतिबद्धता जाहिर की।

बिहार 113वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस मौके पर पीएम मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने बिहार के लोगों को बधाई दी है। पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए बिहार के लोगों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने बिहार के विकास में उनकी भूमिका की सराहना की। प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने बिहार को वीरों और महान विभूतियों की पावन धरती बताया। इसके अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने भी शुभकामनाएं दी। बिहार दिवस को लेकर पूरे बिहार में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बधाई दी

बिहार दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बधाई दी। द्रौपदी मुर्मू ने कहा बिहार दिवस पर राज्य के सभी निवासियों को मैं हार्दिक बधाई देती हूं। बिहार की धरती प्राचीन काल से ही ज्ञान और विकास का केंद्र रही है। मेरा विश्वास है कि बिहार के निवासी अपनी प्रतिभा दृढ़ संकल्प तथा परिश्रम के बल पर विकसित बिहार और विकसित भारत के निर्माण में अपना भरपूर योगदान देते रहेंगे।

बिहार दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लिखा- बिहार दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बिहार का इतिहास गौरवशाली है और हम वर्तमान में अपने निश्चय से बिहार का गौरवशाली भविष्य तैयार कर रहे हैं। विकसित बिहार के सपने को साकार करने में भागीदारी के लिए मैं आप सभी का आह्वान करता हूं। हम सब मिलकर बिहार के गौरव को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएंगे।


यह भी पढ़ें : मनीष सिसोदिया को मिली पंजाब की जिम्मेदारी, सौरभ भारद्वाज बनें पार्टी अध्यक्ष, AAP का बड़ा फेरबदल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप