Advertisement

World Population Day: विश्व जनसंख्या दिवस आज, जानें कैसे हुई थी इस दिन की शुरुआत

World Population Day
Share
Advertisement

World Population Day: आज पूरी दुनियाभर में विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जा रहा है। काफी समय पहले इस दिन जनसंख्या के साथ-साथ इंसान के विकास और प्रगति को भी सेलिब्रेट किया जाता था। लेकिन अब सिर्फ लोगों को बढ़ती जनसंख्या नियंत्रण और बढ़ती जनसंख्या की खामियां बताते हुए जागरूक किया जाता है। इस बार की वर्ल्ड पॉपुलेशन डे थीम भी इसी पर रखी गई है ताकि लोग थीम से सीख लेते हुए जागरुक हो।

Advertisement

आज पूरी दुनियाभर में मनाया जा रहा है विश्व जनसंख्या दिवस

अगर बात की जाए इसकी कि आखिर इस दिन (World Population Day) की शुरुआत कब से और कहां से हुई तो आपको बता दें कि विश्व जनसंख्या दिवस की स्थापना 1989 में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की गवर्निंग काउंसिल (UNDP) द्वारा की गई थी। इस दिन की प्रेरणा ‘Five Billion Day’ से आई थी, जो 11 जुलाई, 1987 को मनाया गया था। इस दिन दुनिया की आबादी पांच अरब लोगों तक पहुंच गई थी। संयुक्त राष्ट्र संघ ने बढ़ती जनसंख्या पर चिंता प्रकट की। तब संयुक्त राष्ट्र में बढ़ती जनसंख्या को नियंत्रित करने और परिवार नियोजन को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए वर्ल्ड पॉपुलेशन डे मनाने का फैसला किया गया।

जानें कैसे हुई थी इस दिन की शुरुआत

दुनियाभर में लगातार बढ़ती जनसंख्या (World Population Day)हमारे भविष्य के लिए अभिशाप बन गई है। पर्यावरण प्रदूषण के कारण लोग विभिन्न बीमारियों से पीड़ित हैं और प्राकृतिक सौंदर्य कम होता जा रहा है। इससे बेरोजगारी, भुखमरी, अशिक्षा जैसी समस्याएं बढ़ तेजी से बढ़ रही हैं, ऐसे में जनसंख्या नियंत्रण एक जरूरी कदम होना चाहिए। दुनियाभर में इस दिन परिवार नियोजन, गरीबी, लैंगिक समानता, निरक्षरता, नागरिक अधिकार, मां और बच्चे का स्वास्थ्य, गर्भनिरोधक दवाओं के इस्तेमाल जैसे गंभीर विषयों पर चर्चा की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें