Advertisement

गैंगस्टर विकास दुबे की 67 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त, पत्नी, मां और दोनों बेटों की संपत्ति शामिल

Share

विकास दुबे की 67 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त (Vikas Dubey Property Worth) हुई। हिस्ट्री शीटर विकास दुबे और उसके रिश्तेदारों की संपत्तियां जब्त की गई। एसपी आउटर की रिपोर्ट पर डीएम कानपुर कोर्ट ने अटैच की।

Vikas Dubey Property Worth
Share
Advertisement

कानपुर: विकास दुबे की 67 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त (Vikas Dubey Property Worth) हुई। हिस्ट्री शीटर विकास दुबे और उसके रिश्तेदारों की संपत्तियां जब्त की गई। एसपी आउटर की रिपोर्ट पर डीएम कानपुर कोर्ट ने अटैच की। बिकरू, चौबेपुर, कानपुर देहात, लखनऊ में 13 अचल और 10 चल संपत्तियां है। अब संपत्तियों पर तहसीलदार स्तर का अधिकारी बतौर रिसीवर तैनात होगा। कानपुर देहात और लखनऊ डीएम को रिसीवर बैठाने के लिए पत्र भेजा जाएगा।

Advertisement

गैंगस्टर विकास दुबे की 67 करोड़ रुपए की संपत्ति हुई जब्त

बता दें कि कानपुर में बिकरू काण्ड के बाद विकास दुबे (Vikas Dubey Property Worth) को उत्तर प्रदेश पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था। वहीं कानपुर की जिला अदालत ने विकास दुबे और उसके रिश्तेदारों की संपत्ति को अटैच करने का आदेश दिया था। विकास दुबे के खजांची जय वाजपेयी के खिलाफ भी प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। जिन संपत्तियों को जब्त किया गया है, वो सब विकास दुबे, उसकी मां सरला दुबे, पत्नी ऋचा दुबे, छोटे भाई दीपू, बेटे आकाश और शानू के नाम पर हैं।

पत्नी, मां और दोनों बेटों की संपत्ति शामिल

बता दें कि कानपुर आउटर के एसपी अजीत सिन्हा की रिपोर्ट पर डीएम कोर्ट ने उसकी संपत्तियों को अटैच करने का आदेश दिया। इन जब्त हुई संपत्तियों में विकास दुबे की पत्नी की संपत्ति, मां की संपत्ति और दोनों बेटों की संपत्ति शामिल है। वहीं बिकरू कांड के बाद तो प्रशासन ने गांव में विकास दुबे के बड़े मकान को बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया था। इसके बाद उसकी तथा उसकी पत्नी रिचा दुबे और रिश्तेदारों की संपत्तियों की लिस्ट काफी मशक्कत के बाद तैयार की।

Read Also:- दिल्ली के शाहीन बाग पहुंचा MCD का बुलडोजर, लोगों ने काटा बवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *