Advertisement

Shinzo Abe के निधन से जापान में शोक की लहर, जानें गोली लगने से लेकर उनकी मौत तक के सारे Update

Share
Advertisement

Sinzo Abe Death Update:  जापान के पूर्व प्रधानमंत्री Shinzo Abe की अज्ञात हमलावर ने जापान के नारा जिले में एक संबोधन के दौरान गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी है। आनन-फानन में उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि इलाज के दौरान उनका निधन हो गया है। अब आपको बताते हैं कि गोली लगने से लेकर उनकी मौत होने तक के सारे अपडेट..

Advertisement

यह भी पढ़ें: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री Shinzo Abe के निधन से भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक का ऐलान

दिल ने धड़कना किया बंद

मिली खबरों के अनुसार Shinzo Abe के दिल ने काम करना बंद कर दिया था। इसी वजह से उन्हें सांस लेने में भी दिक्कत होने लगी थी। गोली के शरीर के अंदर प्रवेश कर देने के कारण उनका काफी खून बहा। जिसके चलते उनके और भी बॉडी पार्टस ने काम करना बंद कर दिया था। डॉक्टरों की टीमों की लाख कोशिश के बावजूद भी उन्हें बचाया न जा सका।

Shinzo Abe पर फायरिंग उस वक्त की गई, जब वे चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान फायरिंग की आवाज आई और आबे जमीन पर गिर पड़े। शुरुआती रिपोर्ट्स में कहा गया था कि किसी ने उन्हें सीने पर गोली मारी है। बाद में खबर ये आई कि उन पर पीछे से फायरिंग की गई थी। आपको बता दें कि आबे के सीने और कान के पीछे से खून निकलते नजर आया। अचानक गिरने की वजह से उनके सिर पर भी चोट आई थी, जिससे वो गंभीर रुप से जख्मी भी हो गए थे।

Shinzo Abe के हत्यारे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोली लगने के बाद Shinzo Abe  को दिल का दौरा भी पड़ा था। शिंजो आबे पर गोली चलाने वाले की पहचान रिपोर्ट्स के आधार पर तेतसुया यामागामी के तौर पर हुई है। जो कि एक स्थानीय नागरिक बताया जा रहा है। तेतसुया यामागामी (Tetsuya Yamagami) की उम्र 41 साल है। सुत्रों की माने तो वो पूर्व में सैनिक भी था। ऐसा भी माना जा रहा है कि जब उसने गोली चलाई वो शिंजो आबे के पीछे खड़ा हुआ था। वो भी दूरी थी करीब 10 फीट।

यह भी पढ़ें: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री Shinzo Abe का 67 वर्ष में हुआ निधन, भरी सभा में हत्यारे ने गोली मारी

रिपोर्ट: निशांत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें