Advertisement

Shrikant Tyagi Case: गिरफ्तारी से पहले मेरठ में CCS यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में भी रुका था गुंडा त्यागी, साथ देने वाले 5 लोग गिरफ्तार

Shrikant Tyagi Case
Share
Advertisement

Shrikant Tyagi Case:  नोएडा की सोसाइटी में महिला के साथ बदसलूकी के मामले में फरार चल रहा गुंडा श्रीकांत त्यागी अपने तीन साथियों के साथ मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। श्रीकांत त्यागी को गिरफ्तार करने पर नोएडा पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस की। जिसमें पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने बताया कि श्रीकांत त्यागी, विश्वविद्यालय के छात्र नेता नकुल त्यागी के आवास पर भी रुका था। नकुल त्यागी के कहने पर ही वह पुलिस से बचने के लिए विश्वविद्यालय के हॉस्टल में रुका था। उसे हॉस्टल में संरक्षण देने वाले पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement

गिरफ्तारी से पहले मेरठ में CCS यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में भी रुका था गुंडा त्यागी

त्यागी को शरण देने वालों पर भी पुलिस कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। पुलिस ने कहा कि एक फरार आरोपी को पुलिस से बचाने के लिए शरण देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार, भाजपा युवा मोर्चा के नेता रहे श्रीकांत त्यागी के साथ नकुल त्यागी, रविंद्र तोमर और कार चालक राहुल के अलावा पुलिस ने सुनील और राजन को भी गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस को उन लोगों की भी तलाश है, जिन्होंने त्यागी को मेरठ में छिपाने में मदद की थी। बता दें कि नोएडा पुलिस ने श्रीकांत त्यागी को मंगलवार सुबह तीन अन्य लोगों के साथ मेरठ से गिरफ्तार किया है। श्रीकांत त्यागी लगातार पत्नी और अपने वकील से मोबाइल फोन पर बात करने की कोशिश कर रहा था।

Read Also:- श्रीकांत त्यागी  के अकड़ पर चला बुलडोजर, गिरफ्तारी का महा कवरेज

साथ देने वाले 5 लोग गिरफ्तार

बताते चलें कि नोएडा पुलिस त्यागी पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करके उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। उसकी तलाश में नोएडा पुलिस की 12 टीमें तीन राज्यों में उसकी तलाश में लगी थीं। सोमवार को नोएडा की एक आवासीय सोसाइटी में स्थित उसके घर पर अवैध निर्माण को तोड़ा गया था। साथ ही आरोपी पर दबाव बनाने के लिए भंगेल में उसकी दुकानों पर जीएसटी टीम ने भी छापेमारी भी की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *