Advertisement

मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का मेदांता अस्पताल में निधन, परिवार में शोक की लहर

Share
Advertisement

Breaking News: बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के राजनीतिक गलियारों से आ रही है। जहां समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का शनिवार को मेदांता अस्पताल में निधन हो गया है। फिलहाल खबरों के मुताबिक वह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थी। उनके फेफड़ों में संक्रमण की शिकायत थी, जिसके बाद उन्हें मेदांता में भर्ती कराया गया था।

Advertisement

मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता के निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर हवाई जहाज के जरिए लखनऊ ले जाया जाएगा। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान साधना गुप्ता के निधन हुआ है। उनके फेफड़ों में संक्रमण की शिकायत थी, जिसके बाद उन्हें मेदांता में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि पिछले सप्ताह साधना गुप्ता को शुगर सहित कई अन्य बीमारियों की वजह से मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां आज उनका निधन हो गया है।

यह भी पढ़ें: श्रीलंका में राष्ट्रपति आवास पर प्रदर्शनकारियों ने की घेराबंदी, गोटबाया राजपक्षे आवास छोड़कर फरार

परिवार में शोक की लहर

बता दें सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का निधन हो गया है। इस खबर के बाद पूरे परिवार के अंदर शोक की लहर दौड़ पड़ी है। बता दें मुलायम सिंह यादव भी वहीं मौजूद हैं। मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी थीं साधना गुप्ता। आपको बता दें साधना गुप्ता के एक बेटे प्रतीक यादव हैं। प्रतीक की शादी अपर्णा यादव से हुई है और अपर्णा यादव बीजेपी नेत्री हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 से पहले ही अपर्णा यादव ने सपा को छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया था।

साधना को ऐसे मिला पत्नी का दर्जा
साल 2003 में मुलायम की पहली पत्नी मालती देवी का निधन हो गया था। जिसके बाद 23 मई 2003 को मुलायम ने साधना गुप्ता को अपनी पत्नी का दर्जा दिया था। साधना के पहले पति के भाई प्रमोद गुप्ता सपा से विधायक रहे हैं। साधना की छोटी बहन कल्पना की शादी उनसे हुई थी। कल्पना ने भी नगरनिगम का चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में अखिलेश ने प्रमोद गुप्ता का टिकट काट दिया था, लेकिन पिता के दबाव में आकर फिर से टिकट दे दिया।

यह भी पढ़ें: अमरनाथ गुफा के पास बादल फटा, 5 लोगों की मौत की खबर,रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *