Kanpur Violence Update: कानपुर में हुई हिंसा के मामले में पुलिस की तरफ से पत्थरबाजों के पोस्टर जारी करने का असर दिखाई देने लगा है। पोस्टर चस्पा होने के बाद पत्थरबाज सरेंडर कर रहे हैं। हिंसा में शामिल सल्लू नाम के युवक ने कर्नेलगंज थाने में सरेंडर किया है। पुलिस ने सल्लू के बड़े भाई और बहनोई को गम्मु खा के हाता से हिरासत में लिया था, जिसके बाद देर रात सल्लू ने थाने में सरेंडर किया।
पोस्टर चस्पा करने के बाद पत्थरबाज़ों में दिखा पुलिस का खौफ
सल्लू वीडियो में पत्थर फेंकते हुए नजर आया था। पोस्टर चस्पा करने के बाद पत्थरबाज़ों में पुलिस का खौफ दिख रहा है। हिंसा में शामिल सल्लू नामक के युवक ने कर्नेलगंज थाने में सरेंडर किया। पुलिस ने सल्लू के बड़े भाई और बहनोई को हिरासत में लिया था। जिसके बाद देर रात सल्लू ने थाने में सरेंडर किया। वीडियो में पत्थर फेंकते हुए युवक नजर आया था। वहीं आज कानपुर पुलिस आरोपियों के पोस्टर की दूसरी सीरीज जारी करेगी। इसके अलावा कानपुर में आज पुलिस चार मुख्य आरोपियों के पीसीआर के लिए कोर्ट में एप्लीकेशन देगी।
Read Also:- Kanpur Violence: देखिए ये हैं कानपुर दंगे के 40 उपद्रवी जिनकी UP पुलिस कर रही तलाश, अब तक 38 गिरफ्तार
आरोपी ने थाने में किया सरेंडर
वही पीएफआई से हिंसा का कनेक्शन भी पुख्ता होता जा रहा है इस दिशा में भी पुलिस की जांच तेजी से बढ़ रही है। बीते सोमवार को कानपुर में हुई हिंसा के मामले में यूपी पुलिस ने 40 आरोपियों की तस्वीरें (Kanpur Violence Update) जारी की है। पुलिस ने इसके साथ एक मोबाइल नंबर भी जारी किया है और बताया है कि इन आरोपियों के बारे में जानकारी देने वाले शख्स का नाम गुप्त रखा जाएगा। इन सभी उपद्रवियों पर हिंसा में शामिल होने का आरोप है। पुलिस ने इन आरोपियों की सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखने का ऐलान किया और इसके लिए मोबाइल नंबर भी जारी किया गया है।
यूपी पुलिस ने 40 आरोपियों की तस्वीरें की जारी
कानपुर पुलिस ने (Kanpur Violence Update) सूचना देने के लिए बेकनगंज थाने के इंस्पेक्टर का मोबाइल नंबर 9454403715 जारी किया है। हिंसा में अब तक कुल 38 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। बता दे कि रविवार शाम तक 29 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। मास्टरमाइंड कहे जा रहे जफर हयात हाशमी Hayat Zafar Hashmi को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। कानपुर हिंसा को लेकर पुलिस लगातार PFI लिंक की जांच कर रही है। पुलिस को आरोपियों के पास से PFI से जुड़े दस्तावेज मिले हैं। रविवार को PFI मीटिंग का वीडियो भी सामने आया था। जिसकी पुलिस लगातार जांच कर रही है।