पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भेजना चाहते हैं शुभकामनाएं तो NaMo App पर जांए

Pm Narendra Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को ‘सेवा पखवाड़ा’ शुरू किया। साथ ही भाजपा ने पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर नमो ऐप (Namo App) पर ‘एक्सप्रेस योर सेवा भाव’ अभियान लॉन्च किया। इस अभियान का मकसद देश के नागरिकों को देश सेवा के प्रति प्रेरित करना है।
शुभकामनाएं भेजने वालों का वीडियो, वीडियो वॉल पर दिखाया जाएगा
इस साल नमो ऐप का इस्तेमाल कर प्रत्येक भारतीय पीएम मोदी को शुभकामनाएं दे सकते हैं। साथ ही आप वीडियो मैसेज के जरिए भी पीएम मोदी तक अपनी शुभकामनाएं पहुंचा सकते हैं। ऐसा करने के लिए आपको अपने फोन में नमो ऐप(Namo App) डाउनलोड करना होगा। जो लोग भी पीएम मोदी को शुभकामनाएं भेजेंगे उन सभी के वीडियो को वीडियो वॉल पर दिखाया जाएगा। पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई देने के लिए आपको अपने फोन में नमो ऐप डाउलनोड करना होगा और अपने मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी से रजिस्टर करना होगा। बता दें कि सेवा पखवड़ा कैंपेन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक जारी रहेगा। नमो ऐप पर ‘सेवा पखवाड़ा’ होमपेज पर आपको कुछ विकल्प दिखेंगे। इसमें वर्चुअल एक्सीबिशन कॉर्नर, वीडियो शुभकामनाएं, फैमिली ई-कार्ड सेवा, प्रगति पथ पर भारत और भारत सपोर्ट्स मोदी जैसे विकल्प दिखेंगे।
कैसे पहुंचाना होगा संदेश?
अब आगर आपको पीएम मोदी को विश करना है या उनके लिए कोई संदेश पहुंचाना है आपको वीडियो शुभकामना के विकल्प पर जाना होगा। इसके बाद आपको शुभकामना वीडियो रिकॉर्ड कर यहां अपलोड करना होगा। अगर आप देशभर से पीएम मोदी को मिल रहे शुभकामना संदेशों को देखना चाहते हैं तो आप वीडियो वॉल पर क्लिक कर देख सकते हैं, क्योंकि शुभकामना संदेश के सारे वीडियो को वीडियो वॉल पर प्रदर्शित किया जाएगा। यहां आप वीडियो वॉल पर शुभकामना वीडियो को लाइक, कमेंट या शेयर भी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Weather: दिल्ली- एनसीआर में बरसे बादल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, में धीमी से मध्यम बारिश का अनुमान