Advertisement

दिल्ली हिंसा पर गिरिराज सिंह का सवाल, क्या पाकिस्तान में निकलेंगे रामनवमी जुलूस

Share

भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने दिल्ली हिंसा (Delhi Voilence) पर कहा कि ये देश को अस्थिर करने की साजिश है।

गिरिराज सिंह
Share
Advertisement

रामनवनी और हनुमान जयंती के अवसर पर देश के कई स्थानों पर जुलूसों पर हुए पथराव से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भड़क उठे है। गिरिराज ने कहा शोभा यात्रा भारत के बजाय क्या बांगलादेश पाकिस्तान से निकलेगी। उन्होंने कहा कि ये हमले देश की गंगा जमुनी तहजीब को दावों के विपरित है।

Advertisement

भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने दिल्ली हिंसा पर कहा कि ये देश को अस्थिर करने की साजिश है। भाजपा नेता ने कहा कि आजादी के बाद देश में बड़ी संख्या में मस्जिद बनाई गई और मुसलमानों की आबादी में कई गुना बढ़ोतरी हुई। लेकिन कहीं से भी इस पर कोई विरोध दर्ज नहीं कराया गया। लेकिन, इसी दौरान पाकिस्तान में बड़ी तादाद में मंदिरों को तोड़ दिया गया और वहां की हिंदू आबादी अब विलुप्त होने के कगार पर है। बीजेपी नेता ने कहा कि अब धैर्य जवाब दे रहा है।

ओवैसी पर भड़के गिरिराज सिंह

वहीं गिरिराज सिंह ने AIMIM के चीफ असदुद्धीन ओवैसी समेत अन्य नेताओं द्वारा दिए गये बयानों पर हमला बोला। उन्होंने कहा ओवैसी और जिन्ना के डीएनए वाले धर्मनिर्पेक्ष राजनेताओं पर की टिप्पणी कि हिन्दुओं को धार्मिक जुलूस निकालते समय सांप्रदायिकता भड़कने से बचने के लिए मुस्लिम बहुल इलाकों में जाने से बचना चाहिए।

रामनवमी का जुलूस कहां से निकाले

गिरिराज सिंह ने सवाल किया कि इस देश में नहीं तो रामनवमी के जुलूस कहां निकाले जाएंगे? पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में? अगर किसी अन्य धर्म के जुलूसों पर हमले होते तो राहुल गांधी और बीमार राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद अपने राजनीतिक पर्यटन के लिए सड़कों पर उतर जाते। उन्होंने कहा कि किसी दूसरे आस्था वाले जुलूस पर कभी कोई हमला हुआ है।

उत्तर प्रदेश के गोरखनाथ मंदिर में हुई घटना पर गिरिराज सिंह ने दुख जताया। उन्होंने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाले धार्मिक संस्थान गोरखधाम पीठ में एक आईआईटी ग्रेजुएट युवक ने कैसे घुसने का प्रयास किया। युवक पर यूएपीए कानून के तहत केस दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *