बड़ी ख़बर

Cyrus Mistry Funeral : मुंबई में साइरस मिस्त्री का अंतिम संस्कार संपन्न, नदारत रहे रतन टाटा

Cyrus Mistry Funeral : टाटा संस (Tata Sons) के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का मंगलवार दोपहर मध्य मुंबई के वर्ली श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। मिस्त्री की रविवार दोपहर महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक कार दुर्घटना में मौत हो गई थी जब वे अहमदाबाद से लौट रहे थे।

मिस्त्री के परिवार के सदस्यों और दोस्तों के अलावा, उनके शापूरजी पल्लोनजी समूह के सैकड़ों कर्मचारी अंतिम संस्कार में शामिल हुए, जिनमें कई लोग विदेश से आए थे। हालांकि टाटा समूह के प्रमुख रतन टाटा इस मौके पर नहीं दिखे।

अंतिम संस्कार में देखे गए लोगों में टाटा परिवार से सिमोन टाटा, जो व्हीलचेयर पर आए थे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले, पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा, फिल्म निर्माता रोनी स्क्रूवाला, एचडीएफसी के अध्यक्ष दीपक पारेख, उद्योगपति अनिल अंबानी और मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी, महानारायण सिंधिया, बीजेपी विधायक गणेश नाइक और वरिष्ठ वकील आबाद पोंडा शामिल थे।

सड़क हादसे के वक्त मिस्त्री अपने दोस्त जहांगीर पंडोले के साथ मर्सिडीज की पिछली सीट पर बैठे थे, जिनकी भी मौत हो गई। कार चला रही स्त्री रोग विशेषज्ञ अनाहिता पंडोले और उनके पति डेरियस पंडोले गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल अनाहिता की हालत बेहतर है।

Related Articles

Back to top button