15वें राष्ट्रपति के लिए मतगणना जारी, सांसदों के वोटों की हो रही है गिनती, द्रौपदी मुर्मू का पलड़ा भारी

Share

President Election Result 2022 Live: देश के सर्वोच्च पद यानी राष्ट्रपति के लिए मतदान हो गया है। जिसके बाद आज नतीजे आ आएंगे। आज ही तय हो जाएगा कि देश को द्रौपदी मुर्मू के रूप में पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति मिलेंगी या फिर यशवंत सिन्हा के तौर पर विपक्ष कमाल करेगा। हालांकि देश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। फिलहाल एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग तय मानी जा रही है। इसी के थ नतीजे शाम तक आने की संभावना भी जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: Supreme Court से मोहम्मद जुबैर को मिली बड़ी राहत, UP में दर्ज सभी 6 मामलों में बेल

कहा हो रही मतगणना

बता दें देश के 15 वें राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतगणना का कार्य उसी कमरा नंबर 63 में हो रही है। जहां सांसदों के वोट डालने की व्यवस्था की गई थी। जानकारी के मुताबिक इसी कमरे को स्ट्रॉन्ग रूम में बदल कर मतपेटियां रखी गई हैं। हालांकि इस कमरे में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। बता दें कुल 31 केंद्रों पर हुए मतदान के बाद बैलेट बॉक्स दिल्ली पहुंच गए हैं। फिलहाल देश के हर नागरिक को इस बात का इंतजार है कि देश का अगला राष्ट्रपति कौन बनेगा। बता दें कि इस बार राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में 99 फीसदी से अधिक मतदान हुए।

विजय जुलूस की तैयारी में जुटी बीजेपी

एनडीए को पूरा भरोसा है कि द्रौपदी मुर्मू ही विजय होंगी। इसी को देखते हुए बीजेपी ने विजय जुलूस की भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके अलावा जीत के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तीन किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे। इसी के साथ केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी ट्वीट कर कहा कि पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति होने से न केवल आदिवासी, बल्कि देश में सभी को गर्व की अनुभूति होने वाली है। मुझे पता चला है कि जल्द ही सभी प्रमुख आदिवासी नेता मुर्मू जी को बधाई देने के लिए दिल्ली आएंगे।

यह भी पढ़ें: Draupadi Murmu History: कॉलेज में श्याम से हुआ प्यार, दहेज में मिले गाय-बैल, पढ़े द्रौपदी मुर्मू की प्रेम कहानी