Congress President Election Result: मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के नए अध्यक्ष, 7,897 वोट किए हासिल
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनावी मैच में थरूर और खड़गे के बीच के मुकाबले में थरूर को 1072 वोट मिले तो खड़गे को 7,897 वोट मिले। मल्लिकार्जुन खड़गे ने शशि थरूर को 6825 वोटों से हरा दिया। वहीं, 416 वोट अमान्य हो गए। इतने समय से अध्यक्ष पद को लेकर कांग्रेस पार्टी में जो घमासान चल रहा था आज वो खत्म हुो चुका है और खड़गे को पार्टी की कमान मिल चुकी है।
#WATCH कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे की जीत हुई है। इसके बाद दिल्ली में AICC कार्यालय के बाहर जश्न का माहौल देखा गया।#CongressPresidentialPoll pic.twitter.com/mrDzS95WRV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 19, 2022
बता दें 24 सालों बाद ऐसा हुआ है कि कोई कांग्रेस पार्टी को गैर गांधी अध्यक्ष मिला है। इस चुनाव में जीत के साथ ही खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष बनने वाले 65वें नेता हो गए हैं। वे कांग्रेस अध्यक्ष बनने वाले दूसरे दलित नेता हैं। इससे पहले सीताराम केसरी गैर गांधी अध्यक्ष रहे थे। वहीं खड़गे की जीत से कांग्रेस के मुख्यालय में जश्न का माहौल है। सोनिया गांधी मल्लिकार्जुन खड़गे को बधाई देने उनके घर पहुंच गई हैं।
#WATCH | Delhi: Outgoing Congress president Sonia Gandhi arrives at the residence of Congress President-elect Mallikarjun Kharge pic.twitter.com/KsNtOpiD9A
— ANI (@ANI) October 19, 2022
वहीं खड़गे से मिली करारी हार के बाद अब शशि थरूर शाम 4:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे की जीत पर शशि थरूर ने उन्हें बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने कहा-‘पार्टी का पुनरुद्धार आज से शुरू हो रहा है।