Bhojpur: बिहार में लालू पर जमकर बरसे CM योगी, बोले- जनता के वोट से जीतते हैं और परिवार का पेट भरते हैं

Bhojpur: बिहार में लालू पर जमकर बरसे CM योगी, बोले- जनता के वोट से जीतते हैं और परिवार का पेट भरते हैं

Share

Bhojpur: आरा ने आरके सिंह को चुनाव जिताया तो उन्होंने राजद के अंधकार को दूर कर जगह-जगह बिजली पहुंचाई और पूरे देश को उजाला दिया। आरके सिंह के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के एक लाख 20 हजार मजरों में बिजली पहुंचाई गई। 1.53 करोड़ गरीबों को फ्री में विद्युत कनेक्शन दिए गए। अब उत्तर प्रदेश में बिजली 24 घंटे मिलती है। आरा ने सांसद चुना। आपका एक वोट यश का भागीदार बना देता है।

मोदी जी के अभियान, मिशन और विजन को आरके सिंह पूरे देश में लागू कर रहे हैं। इससे बिहार और आरा का नाम हो रहा है। जनता अच्छा फैसला लेती है तो परिणाम अच्छे आते हैं। सात वर्ष में से नो कर्फ्यू, नो चंगा, यूपी में सब चंगा है। हमने भगवान राम के संकल्प को जीवन का हिस्सा बनाया। यूपी में अब कोई रंगदारी नहीं लेता। माफिया की वहां रामनाम सत्य की यात्रा निकल गई। बेटी-व्यापारी के लिए खतरा बनने वाले को यमराज अगले चौराहे से उठा ले जाते हैं। बिहार में राजद और कांग्रेस का गठबंधन फिर से नक्सलियों को आपकी सुरक्षा में सेंध लगाने भेज रहा है। इसे पनपने न देना।

उक्त बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहीं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री व आरा से सांसद आरके सिंह के पक्ष में मंगलवार को भोजपुर के पररिया स्पोट् र्स ग्राउंड में जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने भोजपुरी में आरा के लोगन के हमार प्रणाम कहकर खुद से जोड़ा।

जिस भी पद पर रहे, आरके सिंह ने वहां का मान बढ़ाया

सीएम योगी ने कहा कि आरा की बात आती है तो 1857 याद आता है। 80 वर्ष की आयु में वीर बाबू कुंवर सिंह ने अंग्रेजों को मार-मारकर खदेड़ा था और आजमगढ़ तक का भूभाग मुक्त कराया था। आरके सिंह जब आईपीएस हुए थे तो उनकी आयु 20 साल थी। जब शादी हुई तो वे आईएएस बने। यहां के दामाद और आरा के सपूत प्रशासनिक सेवा के जिस भी पद पर रहे, यहां की धरती के मान को बड़े गर्व से बढ़ाया। भारत के गृह सचिव के रूप में उन्होंने शानदार काम किया। पांच साल से उनके कार्य को बहुत नजदीक से देख रहा हूं। सीएम ने अपील की कि राजकुमार सिंह को आरा का फिर से आशीर्वाद प्राप्त हो।

जब देश मजबूत हाथों में होता है तो दुश्मन दबकर चलता है

सीएम ने कहा कि हमने बदलते भारत को देखा है। 2014 के पहले और बाद के भारत में जमीन-आसमां का अंतर दिखेगा। 2014 के पहले के भारत में कांग्रेस और बिहार में राजद ने पहचान का संकट खड़ा किया था, लेकिन 2014 के बाद का भारत दुनिया में सम्मान प्राप्त कर रहा है। 2014 के बाद के भारत में आतंकवाद और नक्सलवाद समाप्त हो गया। जब देश मजबूत हाथों में रहता है तो दुश्मन दबकर चलते हैं। अब एक्सप्रेसवे, टूलेन, फोरलेन, 12 लेन के हाईवे बन रहे हैं। आरा का रेलवे स्टेशन एयरपोर्ट सरीखा बन रहा है। 2014 के पहले के भारत में गरीब भूख से मरता था। आज 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन मिलता है। मोदी जी के नेतृत्व में विकास, सम्मान, सुरक्षा व गरीब कल्याण है।

परिवार के बाहर लालू जी किसी के बारे में नहीं सोच सकते

सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस व राजद ने मौका मिलने पर देश, बिहार, सनातन धर्म से छल किया। वोट आपका, लेकिन सरकार बनने पर पेट भरा परिवार का। लालू जी परिवार के बाहर किसी के बारे में नहीं सोच सकते। कम्युनिस्ट बंगाल समेत दुनिया से समाप्त हो रहे हैं, लेकिन यहां से नक्सली को प्रत्याशी बनाकर उतारा है। यह आपकी सुरक्षा पर खतरा हैं। यह अराजकता पैदा करना चाहते हैं। इंडी गठबंधन का घोषणा पत्र कहता है कि सत्ता में आने पर पर्सनल लॉ लागू करेंगे। इससे महिलाओं को बुर्का पहनकर घर में दुबकना पड़ेगा। यह लोग फिर से तीन तलाक की कुप्रथा को देश में लागू करेंगे। कांग्रेस व राजद वाले आधी आबादी का विरोध कर रहे हैं।

भाजपा शरियत कानून लागू नहीं होने देगी

योगी ने कहा कि भाजपा भारत में शरियत कानून लागू नहीं होने देगी। लालू ने कहा है कि ओबीसी का आरक्षण मुसलमानों को दे देंगे। हिंदुओं का आरक्षण हम किसी को कतई नहीं देने होंगे। कलकत्ता हाईकोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस के फैसले को पलटते हुए कहा कि धर्म के आधार पर मुसलमान को आरक्षण नहीं दे सकते। इसके बावजूद यह लोग देश के खिलाफ छल कर रहे हैं। यह आपके साथ कपट कर रहे हैं। यह लोग जाति के नाम पर लड़ाएंगे, फिर अलग-अलग वर्ग करेंगे। फिर कहेंगे कि आपका आधा हिस्सा मुसलमान दे देंगे। कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में इन लोगों ने मुसलमानों को आरक्षण दे दिया।

यह देश को बचाने का चुनाव है

सीएम योगी ने कहा कि यह देश को बचाने का चुनाव है। इंदिरा गांधी ने गरीबी हटाओ का नारा दिया था। 54 वर्ष बाद नाती भी वही नारा लगा रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि संपत्ति का एक्सरे कराकर वरासत टैक्स लगाएंगे। आपके पूर्वजों की संपत्ति में से आधी राजद व कांग्रेस वाले ले लेंगे और पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान से आए घुसपैठी मुसलमानों को दे देंगे। देश यह कतई स्वीकार नहीं करेगा। कांग्रेस व राजद के अंदर औरंगजेब की आत्मा घुस गई है। औरंगजेब ने हिंदुओं पर जजिया कर लगाया था। कांग्रेस-राजद, एमाले वाले वरासत टैक्स लगाना चाहते हैं। यह खानपान के नाम पर मुसलमानों को गोहत्या की छूट देना चाहते हैं, लेकिन हिंदू यह बर्दाश्त नहीं करेगा। हम लोग गोहत्यारों को सत्ता नहीं देंगे। कांग्रेस, राजद व एमाले को वोट देने का मतलब सिर पर पाप ले लेना।

जनसभा में आरा के सांसद व लोकसभा प्रत्याशी आरके सिंह, बड़हरा के विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, आरा के विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह, जनक सिंह, पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा, भाजपा के जिलाध्यक्ष दुर्गा राज, जदयू जिलाध्यक्ष संजय सिंह, जिलाध्यक्ष लोजपा राजेश्वर सिंह, प्रखंड अध्यक्ष जदयू दुर्गा पटेल, पूर्व सांसद मीना सिंह, पूर्व विधायक मुन्नी देवी आदि की मौजूदगी रही।

ये भी पढ़ें- Patna: स्कूल के गटर में मिला मासूम बच्चे का शव, गुस्साए लोगों ने स्कूल में लगाई आग

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें