
Bhadohi : सपा विधायक जाहिद जमाल बेग और पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसके बाद से ही गिरफ्तारी के डर से पति – पत्नी दोनों फरार हो गए। जब पुलिस गिरफ्तारी के लिए आवास पर पहुंची तो वहां विधायक का बेटा मिला, पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।
सपा विधायक जाहिद जमाल बेग और उसकी पत्नी सीमा बेग पर किशोरी से उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने और बंधुआ मजदूरे के साथ अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि शनिवार को ही विधायक और उसकी पत्नी घर छोड़ का चले गए थे।
आत्महत्या के लिए उकसाया
सपा विधायक और उसकी पत्नी पर लगे आरोपों के अनुसार 8 सितंबर की रात भदोही नगर के पचभैया वार्ड स्थित सपा विधायक जाहिद जमाल बेग के घर पर 17 वर्षीय नाजिया ने गले में फंदे लगा कर आत्महत्या कर ली थी। नाजिया पिछले नौ साल से विधायक के घर में काम कर रही थी।
इस घटना के बाद अगले दिन सीडब्ल्यूसी, श्रम विभआग और पुलिस की टीम को विधायक के घर में एक नाबालिग लड़की मिली। पुलिस ने लड़की और उसके परिवार के बयान के मुताबिक विधायक और उसकी पत्नी पर मुकदमा दर्ज किया। मुकदमा दर्ज होने की भनक पड़ते ही दोनों आरोपी घर छोड़ कर फरार हो गए।
रविवार को विधायक के घर पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजबीर सिंह के साथ पुलिस टीम ने विधायक के बेटे जईम बेग को हिरासत में ले लिया है। जईम को कोतवाली लेजा कर पूछताछ की जा रही है। विधायक के घर पर पुलिस का पहरा बढ़ा दिया गया है। साथ ही वहां सपा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा भी इकठ्ठा हो रखा है।
यह भी पढ़ें : Lucknow : नौ साल की छात्रा की स्कूल में कार्डियक अरेस्ट से हुई मौत
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप