Other Statesराज्य

शुरुआती वोटिंग में बंगाल आगे, तमिलनाडु पीछे; जानें 9 बजे तक का आंकड़ा

West Bengal Voting Turnout : पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है. दोनों राज्यों में वोट डालने के लिए लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है और कई जगहों पर मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें लगी हैं.

पश्चिम बंगाल में यह चुनाव मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए अहम माना जा रहा है, जबकि तमिलनाडु में M. K. Stalin के नेतृत्व में डीएमके अपनी सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रही है.

शांतिपूर्ण वोटिंग जारी

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, सुबह 9 बजे तक पश्चिम बंगाल में 18.76 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है. वहीं तमिलनाडु में इस समय तक 17.69 फीसदी वोटिंग हुई है. बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में मतदान की रफ्तार सबसे तेज रही, जहां सुबह 9 बजे तक 20.51 प्रतिशत मतदाता अपने वोट डाल चुके हैं. कुल मिलाकर दोनों राज्यों में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

ये भी पढ़ें- दूसरी बार मां बनने जा रहीं Deepika Padukone, रणवीर सिंह के घर गूंजेगी किलकारी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button