Bastar Naxal Surrender : छत्तीसगढ़ के बस्तर में 1.61 करोड़ रुपये के इनामी 51 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बस्तर प्रवास से पहले छत्तीसगढ़ के दक्षिणी बस्तर इलाके में माओवादी संगठन को अब तक का सबसे बड़ा झटका लगा है।
अधिकारियों ने बताया कि हाल ही में माओवादी ठिकाने से कई प्रकार के हथियार और उपकरण जब्त किए गए हैं। जब्त की गई वस्तुओं में शामिल हैं-
- दो इंसास राइफलें
- एक .303 राइफल
- एक देसी पिस्तौल
- एक ‘सुरका’ (देसी बैरल ग्रेनेड लॉन्चर)
- दो 12-बोर बंदूकें
- दो ‘सिंगल-शॉट’ हथियार
- 127 कारतूस
- आठ मैगज़ीन
- 22 बीजीएल गोले
- बिजली के तार का एक बंडल
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ओडिशा से सटे मैनपुर थानाक्षेत्र में भालुदिग्गी और मेटल पहाड़ियों में सुरक्षाबलों ने शनिवार तक 36 घंटे का अभियान चलाया जिस दौरान माओवादियों के इन हथियारों के भंडार की जानकारी मिली।
माओवादियों ने छोड़ा गलत रास्ता
सुकमा और बीजापुर जिलों में पिछले 24 घंटों के भीतर कुल 51 सक्रिय माओवादियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का फैसला किया है। आत्मसमर्पण करने वाले इन कैडरों पर कुल 1 करोड़ 61 लाख रुपये का सामूहिक इनाम घोषित था।
माओवादियों की अहम भूमिका
सुकमा जिले में 21 माओवादी कैडरों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। इनमें तीन डिविजनल कमेटी मेंबर (DVCM) और पांच एरिया कमेटी मेंबर (ACM) शामिल हैं। ये माओवादी लंबे समय से सुकमा-बीजापुर-ओडिशा बेल्ट में सक्रिय थे और माओवादी गतिविधियों के संचालन में अहम भूमिका निभा रहे थे।
सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता
ये कैडर दरभा डिवीजन, दक्षिण बस्तर डिवीजन, केकेबीएन डिवीजन (ओडिशा) और इंद्रावती एरिया कमेटी में सक्रिय रहे हैं। इनके ऊपर कुल ₹76 लाख का इनाम घोषित था। सुरक्षा एजेंसियों ने इस आत्मसमर्पण को माओवादी गिरोह में बड़ी सफलता और कानून-व्यवस्था की दिशा में अहम कदम के रूप में बताया है।
ये भी पढ़ें- Bharat Taxi का किराया Ola-Uber से सस्ता, डिटेल में पढ़ें पूरी ख़बर
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









