Bank open till March 31 : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में वित्तीय वर्ष 2025-26 के समापन को लेकर प्रशासन ने खास तैयारी की है. जिले की उन सभी बैंक शाखाओं को, जहां सरकारी लेन-देन होता है, 31 मार्च को रात 12 बजे तक खुला रखने के निर्देश जारी किए गए हैं. इस कदम का मकसद है कि सभी सरकारी चालान और लेन-देन समय पर निपट जाएँ और किसी प्रकार की बाधा न आए.
अपर कलेक्टर ने लीड बैंक मैनेजर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं कि शाखाओं में पर्याप्त कर्मचारी मौजूद रहें और तकनीकी सुविधाएं पूरी तरह सक्रिय हों. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 31 मार्च को जमा होने वाली सभी राशि का लेखा-जोखा उसी दिन दर्ज करना अनिवार्य होगा, ताकि वित्तीय वर्ष के समापन में किसी भी तरह की गड़बड़ी से बचा जा सके.
सरकारी और नागरिकों दोनों के लिए सुविधा
आम तौर पर वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन लोगों और विभागों की बैंक शाखाओं में भीड़ बढ़ जाती है. इसे ध्यान में रखते हुए शाखाओं का समय बढ़ाया गया है, ताकि लंबित भुगतान, चालान जमा और अन्य सरकारी लेन-देन समय पर पूरे किए जा सकें.
वही, प्रशासन का कहना है कि इस व्यवस्था से न केवल सरकारी विभागों को सुविधा मिलेगी, बल्कि नागरिकों को भी अंतिम समय में बैंकिंग कार्य संपन्न करने में आसानी होगी. साथ ही, यह कदम जिले में वित्तीय अनुशासन सुनिश्चित करने और सभी शासकीय लेन-देन को समयबद्ध तरीके से पूरा करने में मददगार साबित होगा.
ये भी पढ़ें- Gujarat Politics : भाजपा के दमन के खिलाफ ‘‘आप’’ के साथ पूरा गुजरात करने जा रहा बदलाव- केजरीवाल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









