
Bangladesh Hindu Violence : बांग्लादेश में हिंदुओं की लगातार हत्याएं की जा रही हैं। कभी पीट-पीटकर तो कभी गोली मारकर तो कभी आग लगाकर। वहीं एक बार फिर एक हिंदू युवक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। तीन हफ्ते के भीतर यह पांचवीं घटना बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना बांग्लादेश के जेसोरे जिले के मोनिरामपुर उपजिला में आज दोपहर हुई। कट्टरपंथियों के हाथों अपनी जान गंवाने वाले मृतक की पहचान राणा प्रताप बैरागी के रूप में हुई है।
बता दें कि अभी रविवार (4 जनवरी) को ही एक 50 वर्षीय हिंदू युवक खोकन दास ने अस्पताल में जिंदगी का जंग लड़ते-लड़ते दम तोड़ दिया। कुछ दिन पहले खोकन दास पर भीड़ ने धारदार हथियार से हमला किया था। इतना ही नहीं बाद में अपराधियों ने उसे आग के हवाले कर दिया। हालांकि खोकन दास अपनी जान बचाने के लिए तालाब में कूद गए थे।
लेकिन आग लगने की वजह से वह बूरी तरह जल चुके थे। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आखिरकार अस्पताल में बीते रविवार को उन्होंने अपना दम तोड़ दिया। बीते तीन हफ्तों में 5 हिंदुओं की हत्या हो चुकी है।
ये भी पढ़ें – प्रदूषण से घुट रहा दिल्लीवालों का दम, “आप” विधायकों का मास्क लगा विधानसभा में जबरदस्त प्रदर्शन
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









