Austria Tour : पीएम मोदी ने गोलमेज व्यापार बैठक में लिया हिस्सा, ऑस्ट्रिया कंपनियों को भारत आने का दिया न्योता,

Share

Austria Tour : पीएम मोदी विदेश यात्रा पर हैं। पहले उन्होंने दो दिन का रूस दौरा किया वहीं ऑस्ट्रिया में पीएम मोदी एक दिन की यात्रा पर हैं। ऑस्ट्रिया में उन्होंने गोल मेज सम्मेलन में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने ऑस्ट्रिया की कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। भारतीय विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत में नई उभरती प्रौधोगिकी के क्षेत्र में अनुकूल माहौल है।

आपको बता दें कि भारतीय विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने भारत और ऑस्ट्रिया की कंपनियों के बीच सहयोग के महयोग के महत्व पर चर्चा की। भारत में बुनियादी ढांचे , हरित क्षेत्र, स्टार्टअप, नई उभरती प्रौधोगिकी के क्षेत्र में अनुकूल माहौल है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत में बुनियादी ढांचा ऊर्जा प्रौद्योगिकी अन्य क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की अपार संभावनाएं हैं।

अतिथि पुस्तिका पर किए हस्ताक्षर

दरअसल रूस दौरे के बाद पीएम मोदी ऑस्ट्रिया एक दिन यात्रा पर हैं, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रिया पहुंचे। तो उनका स्वागत ऑस्ट्रिया के विदेश मंत्री ने किया। साथ ही पीएम का चांसलर के साथ डिनर खूब चर्चा हो रही है। साथ ही चांसलर ने पीएम मोदी के साथ सेल्फी भी ली। वहीं ऑस्ट्रिया के वियना में पीएम ने संघीय चांसलरी की अतिथि पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए।

ये भी पढ़ें : Mainpuri: आकाशीय बिजली गिरने से बच्ची समते 5 लोगों की मौत, घरों में मची चीख पुकार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *