Atal Setu Bridge: PM मोदी आज करेंगे अटल सेतु ब्रिज का उद्घाटन, करोड़ों की देंगे सौगात

Atal Setu Bridge: प्रधानमंत्री मोदी आज मुंबई में अटल सेतु ब्रिज का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भी शामिल होंगे। PM मुंबई में 30,500 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का भी शुभारंभ करेंगे।
देश का सबसे लंबा पुल है अटल सेतु ब्रिज
Atal Setu Bridge: PM मोदी आज मुंबई ट्रांस-हार्बर लिंक (MTHL) का उद्घाटन करेंगे जिसे अब अटल सेतु ब्रिज के नाम दिया गया है। ये देश का सबसे लंबा पुल है। ये ब्रिज मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ेगा। ये पुल समुद्र के ऊपर बनाया गया है। लेकिन इस पुल की खास बात ये है कि इसमें पेरिस के एइफ्फेल टावर से 17 गुना ज्यादा स्टील का इस्तेमाल किया गया है। ब्रिज पर बाइक, ऑटो रिक्शा और ट्रैक्टर जैसी गाड़ियों के चलने की अनुमति नहीं दी गई है। सुबह और शाम के समय मुंबई के अलग-अलग हिस्सों से निकलकर नवी मुंबई जाने या नवी मुंबई से आने वाले लोगों को यह पुल चालू हो जाने से काफी राहत मिलेगी।
2016 में PM ने रखी थी आधारशिला
बता दें की साल 2016 में प्रधानमंत्री मोदी ने इस प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी थी । 7 साल बाद पुल बनकर तैयार है जिसका उद्घाटन भी प्रधानमंत्री मोदी खुद करेंगे। 17, 840 करोड़ की लागत से इस पुल का निर्माण हुआ है मुंबई के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अटल सेतु मील का पत्थर साबित होगा। आगे आने वाले समय में इसे नवी मुंबई में बन रहे नए एयरपोर्ट से भी कनेक्ट किया जाएगा।
राष्ट्रीय युवा महोत्सव का भी करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री मोदी इसके बाद नासिक दौरे पर भी जाएंगे। PM गोदावरी नदी के किनारे रामकुंड स्थित कालाराम मंदिर के दर्शन करेंगे और उसके बाद रोड शो करते हुए तपोवन क्षेत्र में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे।
करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
महाराष्ट्र को प्रधानमंत्री मोदी करोंड़ो की विकास परियोजनाओं की भी सौगात देने वाले हैं। पीएम मोदी 30,500 करोड़ रूपए की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे, जिसमें ‘ईस्टर्न फ्रीवेज ऑरेंज गेट’ को मरीन ड्राइव से जोड़ने वाली सुरंग भी शामिल है।
ये भी पढ़ें: Ram Mandir: 22 जनवरी को यूपी में बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर, CM ने की घोषणा
Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar