
Assembly elections : महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हुई। झारखंड में वोटिंग का दूसरा चरण था। 38 सीटों पर मतदान हुआ। महाराष्ट्र के वोट प्रतिशत की बात करें तो शाम बजे तक महाराष्ट्र में शाम 5 बजे तक 67.59 प्रतिशत वोटिंग हुई। इसके अलावा झारखंड की बात करें तो 58.22% प्रतिशत तक मतदान हुआ।
महाराष्ट्र की बात करें तो महाविकास अघाड़ी और महायुति गठबंधन के बीच सीघा मुकाबला है। झारखंड में बीजेपी, जेएमएम है। महाविकास अघाड़ी की बात करें तो कांग्रेस ने 102 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट 92 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। एनसीपी जो शरद पवार गुट है। 86 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं।
झारखंड की बात करें तो 13 नवंबर को पहले चरण के लिए वोटिंग हुई थी। 43 सीटों पर मतदान हुआ था। 66 फीसदी वोटिंग हुई। 2019 से तुलना करें तो 63.9 फीसदी मतदान हुआ था। जानकारी के लिए बता दें कि महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटें हैं। झारखंड में दूसरे चरण के लिए 38 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई। सुबह सात बजे से ही वोटिंग शुरू हो गई थी। कई राज्यों में विधानसभा उपचुनाव के लिए भी वोट डाले गए।
ये भी पढ़ें : पीएम मोदी ने रियो डी जेनेरियो में दुनिया के प्रमुख राष्ट्राध्यक्षों से की मुलाकात
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप