JharkhandOther Statesबड़ी ख़बर

Assembly Elections 2024 : चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव की तारीखों का किया ऐलान, महाराष्ट्र में एक, झारखंड में दो चरणों में चुनाव

Assembly Elections 2024 : चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। बता दें कि महाराष्ट्र में 288 सीटें हैं। बहुमत के आंकड़े की बात करें तो 145 सीटें हैं। झारखंड की बात करें तो 81 सीटें हैं। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को वोटिंग होगी। महाराष्ट्र में एक चरण में चुनाव होगा। झारखंड में 2 चरणों में चुनाव होगा। 13 और 20 नवंबर को वोटिंग होगी। चुनाव के नतीजे 23 तारीख को आएंगे।

चुनाव आयोग ने कहा कि महाराष्ट्र में महिला बूथ बनाएंगे। 1 लाख 186 पोलिंग स्टेशन आदिवासी क्षेत्रों में पोलिंग बूथ होंगे। झारखंड में कुल 2.6 करोड़ मतदाता हैं, जिसमें से 1.29 करोड़ महिला और 1.31 करोड़ पुरुष मतदाता हैं. पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 11.84 लाख है. झारखंड में 29,562 पोलिंग स्टेशन होंगे. महाराष्ट्र में एक ही चरण में मतदान होगा. 20 नवंबर को वोटिंग होगी और इसके नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।

चुनाव आयोग ने कहा कि भारत हर चुनाव में एक नया इतिहास बना रहा है. महाराष्ट्र में 52789 जगहों पर 100186 पोलिंग स्टेशन, कुल वोटर्स- 9.63 करोड़.  झारखंड में 81 सीटें, 2.6 करोड़ वोटर्स, पहली बार वोट डालने वाले- 11.8 लाख. 20281 जगहों पर 29562 पोलिंग बूथ हैं।

‘सभी मतदाताओं को धन्यवाद’

चुनाव आयोग ने कहा कि हरियाणा और जम्मू कश्मीर के सभी मतदाताओं को धन्यवाद करना चाहता हूं. दोनों चुनावों में जो जज्बा दिखाया गया वो लंबे समय तक याद किया जाएगा. चुनाव घोषणा के समय ही हम अपने इरादे जाहिर कर देते हैं. लोकसभा चुनाव के घोषणा के समय ही हमने अपनी बात साफ तौर पर रखी. जम्मू कश्मीर में चुनाव के दौरान जीरो वायलेंस हुई।

CM मान ने पंजाब को देश का डिजिटल हब बनाने का लिया संकल्प, टेलीपरफार्मेंस ग्रुप के सीईओ से मुलाकात

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button