Assam Floods: असम में बाढ़ की वजह से काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में नौ गैंडों की मौत, 150 जानवर अबतक गंवा चुके हैं जान…

Assam Floods: असम में बाढ़ की वजह से काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में नौ गैंडों की मौत, 150 जानवर अबतक गंवा चुके हैं जान...
Assam Floods: असम में पिछले दो महीनों में आई भारी बारिश ने बाढ़ का संकट पैदा कर दिया है, इसके कारण कम से कम 79 लोग मारे गए हैं जिससे खेतों के साथ-साथ रिहायशी इलाके भी जलमग्न हो गए हैं और हजारों लोगों को विस्थापित होना पड़ा है। असम आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार मंगलवार से सात मौतें दर्ज की गई हैं। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के एक तिहाई हिस्सों में पानी भर गया है।
जानवर गवां रहे अपनी जान
असम में आई बाढ़ से केवल इंसान ही त्रस्त नही हैं, बाढ़ का असर जानवरों पर भी हो रहा है, बता दें कि बाढ़ के कारण कई जानवरों को भी अपनी जान गंवानी पड़ी है। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में बाढ़ में 150 से अधिक जानवर डूब गए हैं, जिनमें से नौ दुर्लभ एक सींग वाले गैंडे भी शामिल हैं। बाढ़ की वजह से काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के एक तिहाई हिस्सों में पानी भर गया है। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में एक सींग वाले गैंडों की संख्या 4000 है।
यह भी पढ़ें – Modi in Vienna: वियना में भी भारत की धूम, पीएम मोदी के स्वागत में गूंजा वंदे मातरम…
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप