बड़ी ख़बर

‘राजीव गांधी के लिए इस तरह की बात वही व्यक्ति बोल सकता है, जो सिरफिरा हो’, मणिशंकर के बयान पर बोले अशोक गहलोत

Ashok Gehlot on Mani Shankar : कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को लेकर बयान दिया। इस बयान पर सियासत तेज हो गई है। अशोक गहलोत ने मणिशंकर के बयान की आलोचना की है। अशोक गहलोत ने कहा कि राजीव गांधी के लिए ऐसे बयान की उम्मीद मणिशंकर अय्यर से कोई भी नहीं कर सकता था। आगे उन्होंने कहा कि राजीव गांधी के लिए इस तरह की बात वही व्यक्ति बोल सकता है, जो सिरफिरा हो।

इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा गया : अशोक गहलोत

अशोक गहलोत ने कहा कि जिसने देश विदेश में भारत का मान सम्मान बढ़ाया है। 18 साल में मताधिकार, संवैधानिक तरीके से चुनाव करवाने, महिलाओं के लिए कानून पास करना, वो सब इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा गया है। इस व्यक्ति के बयान उनकी नजर में आलोचना के योग्य बयान है।

अशोक गहलोत ने कहा कि मणिशंकर अय्यर राजीव गांधी के लिए ऐसा बयान देंगे, यह कभी मैं सोच भी नहीं सकता था। यह निंदनीय है। अशोक गहलोत ने कहा कि राजीव गांधी के बारे में अचनाक, जो बयान मणिशंकर अय्यर की तरफ से आया है। वह उनके फ्रस्टेशन की पराकाष्ठा है। यह कोई सिरफिरा आदमी ही बोल सकता है।

यह भी पढ़ें : कुमार विश्वास की बड़ी बेटी की हुई शादी, पीएम मोदी, अमित शाह समेत कई दिग्गज नेताओं ने दिया आशीर्वाद

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button