Asaduddin Owaisi : रूस पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी…ओवैसी बोले – ‘उन्हें यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि…’

Asaduddin Owaisi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस पहुंच गए हैं। यहां पर पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति पुतिन की मुलाकात होगी। साथ ही कई मुद्दों पर चर्चा भी होगी। इसी सन्दर्भ में ओवैसी ने एक्स पर पोस्ट किया। इस पोस्ट में उन्होंने कई मांग रख दी। ओवैसी ने मांग करते हुए कहा कि यूक्रेन युद्ध में लड़ने के लिए भारतीयों की भर्ती को रोकना चाहिए।
ओवैसी ने पीएम मोदी से मांग करते हुए कहा कि चूंकि नरेंद्र मोदी रूस में हैं, इसलिए उन्हें पुतिन से संपर्क करना चाहिए और यूक्रेन युद्ध में लड़ने के लिए भारतीयों की भर्ती को रोकना चाहिए। उन्हें यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि युद्ध में फंसे निर्दोष भारतीयों को जल्द से जल्द घर वापस लाया जाए।
पीएम मोदी राष्ट्रपति पुतिन के बीच शिखर वार्ता होगी। रिपोर्ट के मुताबिक, इस युद्ध में कई भारतीय रूसी सेना में हैं और उन्हें युक्रेन के विरुद्ध युद्ध लड़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है। विदेश मंत्रालय ने कहा था कि रूस-यूक्रेन संघर्ष में रूसी सेना में सेवारत 30 वर्षीय हैदराबाद निवासी सहित कम से कम चार भारतीय नागरिक मारे गए थे।
Baghpat : की-मैन की सजगता से टला रेल हादसा, टूटी पटरी देख किया यह काम…
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप