किसानों के समर्थन में Delhi Assembly में गरजे अरविंद केजरीवाल, बोले- BJP ने किसानों को गाली दी, Lakhimpur में गाड़ी से कुचला, लेकिन अंत में किसान जीता

नई दिल्ली: Delhi Assembly में किसानों के समर्थन में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल केंद्र सरकार पर जमकर बरसे। उन्होनें किसानों को लेकर कई अहम बातें भी कहीं।
Delhi Assembly से CM @ArvindKejriwal का सम्बोधन, बोले-
“मेरे देश के किसान ने अपने सत्याग्रह से ये दिखा दिया कि अन्याय के ख़िलाफ़ सच्चाई और मज़बूत इरादों की जीत ज़रूर होती है।”
Delhi Assembly में अरविंद केजरीवाल की बड़ी बातें….
BJP वाले: जब #FarmLaws लाए गए: “वाह! क्या Masterstroke है।
और जब #FarmLaws वापिस लिए गए: “वाह! क्या Masterstroke है।
बेशर्मी की भी हद होती है।
1907: Punjab के किसानों ने अंग्रेजों के खिलाफ 9 महीने आंदोलन किया था।
2020: किसानों को अपनी चुनी हुई सरकार के खिलाफ 12 महीने दुनिया का सबसे बड़ा अहिंसात्मक आंदोलन करना पड़ा।
BJP ने किसानों को गाली दी, Lakhimpur में गाड़ी से कुचला, लेकिन अंत में किसान जीता।
CM बोले किसानों ने Modi सरकार का अहंकार तोड़ दिया। किसानों के सामने सरकार के Water Cannon सूख गए, कीलें पिघल गई! अब लोगों का Democracy में भरोसा वापिस लौटा हैं।
अजय मिश्रा टेनी को केंद्रीय मंत्री मंडल से किया जाना चाहिए बर्खास्त: अरविंद केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आगे बोले किसानों की जो भी मांगे हैं हम उसका पूरा समर्थन करते हैं। अजय मिश्रा टेनी को केंद्रीय मंत्री मंडल से बर्खास्त किया जाना चाहिए। किसानों की MSP की मांग जायज़ है। जितने भी झूठे मामले दर्ज़ किए गए हैं किसानों पर उन्हें वापस लिया जाए। किसान आंदोलन के दौरान जिन 700 किसानों की मौत हुई है उनके परिवारों को उचित मुआवज़ा दिया जाए। किसान जब तक वहां बैठें हैं हम उनके साथ हैं। किसान तय करेंगे कि वो वहां से कब उठेंगे।