Army Plane Crash: रूस में एक प्लेन हुआ क्रैश, कैदियों को ले जाते वक्त हुआ हादसा

Russian Military Plane Crashes

Russian Military Plane Crashes

Share

 Army Plane Crash:

रूस से प्लेन हादसे की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यूक्रेन के कैदियों को ले जा रहा रूसी मिलिट्री विमान दुर्घनाग्रस्त हो  (Army Plane Crash) गया है। बताया जा रहा है कि इस प्लेन में यूक्रेन के 65 युद्धबंदियों समेत कुल 74 लोग सवार थे। इस हादसे में सभी (Army Plane Crash) लोगों के मारे जाने की खबर आ रही है।

बता दें कि बेलगोरोड क्षेत्र में स्थिति हवाई क्षेत्र में बुधवार को रूस का IL-76 मिलिट्री ट्रांसपोर्ट विमान लौट रहा था। रास्ते में किसी तकनीकी दिक्कत की वजह से प्लेन क्रैश हो गया। इस विमान में यूक्रेनी सेना के 65 सैनिक सवार थे, जोकि रूस द्वारा बंदी बनाए गए थे। साथ ही 6 क्रू मेंबर्स और 3 एस्कॉर्ट्स भी थे।

विमान युद्ध क्षेत्र में किसी मिशन को पूरा करके लौट रहा था

युद्ध क्षेत्र में किसी लड़ाकू मिशन को पूरा करने के बाद रूसी विमान वापस अपने क्षेत्र में लौट रहा था। बेलगोरोड क्षेत्र में आज सुबह अचानक से प्लेन क्रैश हो गया। इस हादसे में पायलट की मौत हो गई है। साथ ही विमान में सवार सारे लोग भी मारे गए हैं। हालांकि, अभी तक किसी अधिकारी ने यह नहीं बताया कि विमान दुर्घटना में कितने लोगों की जान गई है।

हादसे के बाद प्लेन में लगी आग

हादसे के बाद रूसी मिलिट्री प्लेन में आग लग गई थी। यह भी बताया जा रहा है कि यूक्रेन के कैदियों की अदला-बदली के लिए यह विमान जा रहा था। आपको बता दें कि पिछले कई महीनों से रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। बीच-बीच में दोनों देश एक दूसरे के कैदियों की अदला-बदली भी करते रहते हैं।

यह भी पढ़ें- http://Artificial Intelligence: एसएपी की इस योजना से 8000 नौकरियों पर पड़ेगा असर

Follow Us On : https://twitter.com/HindiKhabar?ref_src=twsrc%5Egoogle%7Ctwcamp%5Eserp%7Ctwgr%5Eauthor