Team India head coach: टीम इंडिया के हेड कोच के लिए गौतम गंभीर के अलावा ये खिलाड़ी भी रेस में, कोचिंग का है लम्बा अनुभव

Team India head coach : हेड कोच के लिए कई नाम चल रहे हैं। इसमें गौतम गंभीर का नाम सबसे आगे चल रहा है। एक ओर भारतीय पूर्व खिलाड़ी का नाम भी सामने आ रहा है। WV रमन का नाम है। अगर उनके बारे में बात करे तो wv रमन को कोचिंग का बड़ा अनुभव है। वह महिला क्रिकेट टीम के लिए हेड कोच रह चुके हैं।
ऐसा बताया जा रहा है कि WV रमन ने भी भारतीय हेड कोच के लिए इंटरव्यू दिया है। यह इंटरव्यू BCCI की एडवाइजरी ने लिया। अगर उनकी बात करे तो चेन्नई से आते हैं। उन्होंने तमिलनाडु के लिए क्रिकेट खेला है। उन्होंने 1988 और 89 के आस पास उनका करियर अच्छा रहा। इसके अलावा रमन ने अतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच खेला था। उस मैच में रमन ने 83 रन की पारी खेली थी। दक्षिण अफ्रीका के दौरे की बात करे तो उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में शतक लगाया था, जो दक्षिण अफ्रीका में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बने।
कोचिंग का अनुभव
WV रमन को कोचिंग का लम्बा अनुभव रहा है। वह बंगाल, तमिलनाडु, किंग्स इलेवन पंजाब, कोलकाता नाइट राइडर्स, इंडियन प्रीमियर लीग से जुड़े रहे हैं। साथ ही भारतीय महिला टीम के कोच रह चुके हैं। जिससे उन्हें अंतराष्ट्रीय कोचिंग का अनुभव है। हालांकि विवादों के चलते उन्हें इस पद से हटा दिया गया।
गौतम गंभीर का नाम भी चल रहा है। गौतम गंभीर ने मंगलवार को BCCI को इंटरव्यू दिया। ऐसा बताया जा रहा है कि गौतम गंभीर ने कुछ शर्तें भी रखी हैं। BCCI ने वो शर्तें मान ली हैं। अगर गौतम गंभीर हेड कोच बनते हैं तो कोचिंग स्टाफ में बदलाव देखने को मिल सकता है।
Chandigarh: कांग्रेस की पूर्व विधायक किरण चौथरी और उनकी बेटी श्रुति चौधरी BJP में हुईं शामिल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप