फटाफट पढ़ें:
- 18 दिनों में बांग्लादेश में छठी हिंदू हत्या
- नरसिंगदी मणि चक्रवर्ती की दुकान में हत्या
- जशोरे राणा प्रताप को गोली मार दी गई
- पिछले हफ्ते दीपू अमृत और बजेंद्र की हत्या
- शरियतपुर खोकन चंद्र पर हमला इलाज में मौत
Bangladesh News : बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा. सोमवार 5 जनवरी की रात नरसिंगदी जिले के चारसिंदूर बाजार में किराना व्यापारी मणि चक्रवर्ती की हत्या कर दी गई. स्थानीय सूत्रों के मुताबकि, पलाश उपजिला में अपनी दुकान पर बैठे चक्रवर्ती पर अज्ञात हमलावरों ने हमला किया, उन्हें गंभीर चोटें आईं और स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.
मणि चक्रवर्ती शिबपुर उपजिला के रहने वाले थे. चारसिंदूर बाजार के व्यापारियों ने मणि को बेहद शांत स्वभाव का बताया, जिनका किसी से कोई विवाद नहीं था. बाजार में इस तरह हुई हत्या ने अल्पसंख्यकों में डर पैदा कर दिया है. वहीं, कई व्यापारियों का कहना है कि अब वे बहुत डरे रहते हैं और दैनिक कार्यों को करने में भी असुरक्षित महसूस करते हैं. हिंदुओं ने दोषियों के खिलाफ तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है.
हिंदू शख्स की सरेआम गोली मारकर हत्या
बता दें कि इससे पहले सोमवार शाम को जशोरे जिले में एक और हिंदू शख्स की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई. ये घटना मणिरामपुर उपजिला के वार्ड नंबर 17 के कोपलिया बाजार में शाम करीब 5:45 बजे हुई. मृतक राणा प्रताप तुषार कांति बैरागी के बेटे थे और केशबपुर उपजिला के अरुआ गांव के निवासी थे.
हिंदू शख्स की सरेआम गोली मारकर हत्या
प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार अज्ञात हमलावरों ने राणा प्रताप पर उस समय गोलियां चलाईं जब वह बाजार में थे. राणा प्रताप की मौके पर ही मौत हो गई. मनीरामपुर पुलिस स्टेशन के पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और हालात को अपने नियंत्रण में लेने का प्रयास किया. प्रभारी अधिकारी राजिउल्लाह खान ने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है और हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले
पिछले हफ्ते बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा के कई मामलों की खबरें सामने आई हैं. कपड़ा कारखाने में काम करने वाले दीपू चंद्र दास की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी, जबकि अमृत मंडल की भी इसी अशांति के संबंधित हत्या हुई. मयमनसिंह जिले में बजेंद्र बिस्वास की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इसके अलावा, 31 दिसंबर को शरियतपुर जिले के केउरभंगा बाजार के पास एक भीड़ ने हिंदू व्यापारी खोकन चंद्र दास पर चाकू से हमला किया और उन्हें आग लगा दी. उन्हें ढाका के राष्ट्रीय बर्न इंस्टीट्यूट में इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया गया.
ये भी पढ़ें – प्रदूषण से घुट रहा दिल्लीवालों का दम, “आप” विधायकों का मास्क लगा विधानसभा में जबरदस्त प्रदर्शन
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









