
यूक्रेन (Ukraine) पर रूस (Russia) के हमले के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने रूस का विरोध करने वाले देशों को चेतावनी दी है कि और प्रतिबंध लगाकर स्थिति को खराब न किया जाए।
ये चेतावनी तब सामने आई है जब पुतिन एक सरकारी बैठक को संबोधित कर रहे थे। जिसका प्रसारण रूस के सरकारी न्यूज चैनल रोसिया 24 पर किया जा रहा था।
पुतिन ने बैठक के दौरान दावा किया कि उनका पड़ोसी देश के खिलाफ कोई गलत मकसद नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि रूस की सरकार मानती है कि पड़ोसी देशों को ऐसा कोई कदम नहीं उठाना चाहती जिससे रिश्तें और खराब हों।
व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने कहा, हम सबकों इस बारे में सोचना चाहिए कि रिश्ते खराब न हो, रिश्तों को सामान्य किस तरह किया जाए। एक दूसरे की मदद कर रिश्तों को सुधारा जाए।
राष्ट्रपति ने अपने पिछले बयान को भी दोहराते हुए कहा कि रूस का यूक्रेन पर हमला रूसी सेना पर की गई कार्रवाई के खिलाफ है। पुतिन की ये चेतावनी तब सामने आई है जब पश्चिमी देशों के विदेश मंत्री ब्रसेल्स में इकट्ठा होकर ये आंकलन कर रहे कि रूस पर दबाव कैसे बनाया जाए।