मनोरंजन

आधी रात को जलसा के बाहर पहुंचे फैंस, अलग अंदाज में मनाया Big B का बर्थडे

Amitabh Bachchan Birthday : आज सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का 82वां जन्मदिन है। अपने लंबे करियर में अमिताभ बच्चन ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों से लोगों का दिल जीता है। उनके जन्मदिन के मौके पर फैंस पीछे नहीं रहे। आधी रात को ही कई फैंस अमिताभ बच्चन के घर के बाहर पहुंच गए। फैंस ने केक, पोस्टर औऱ गानों के साथ बिग बी का बर्थडे सेलिब्रेट किया।

अमिताभ बच्चन को बिग बी भी कहा जाता है। आज बिग बी का जन्मदिन है। इस मौके पर कल रात फैंस ने उनका जन्मदिन मनाया। बिग बी के घर जलसा के बाहर बड़ी संख्या में फैंस पहुंचे। कोई खुशी से झूम रहा था तो कोई हाथों में बैनर लिए दिखाई दे रहा था।

https://twitter.com/AHindinews/status/1844480002936668589

अलग अंदाज में सेलिब्रेट किया बर्थडे

फैंस ने जन्मदिन को खास बनाने के लिए कई तरह के केक तैयार करवाए थे। फैंस ने अमिताभ बच्चन के फेमस फिल्म `हम’ के एक मशहूर गीत को गाकर बर्थडे सेलिब्रेट किया। अमिताभ बच्चन के बर्थडे पर फैंस लगातार उनसे जुड़े वीडियोज और फोटोज शेयर कर रहे हैं। हर कोई बिग बी को अलग तरीके से जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहा है।

बिग बी आज 82 साल के हो गए हैं। बिग बी अब कम ही फिल्मों में नजर आते है पर वो आज भी  फैंस के फेवरेट हैं। आज भी बिग बी की एक झलक को फैंस बैताब रहते हैं। आज भी फिल्मों में उनके काम को लोगों का खूब प्यार मिलता है।

अमिताभ बच्चन का जन्म 11 अक्टूबर, 1942 को मुंबई में हुआ। अमिताभ प्रसिद्ध हिंदी साहित्यकार हरिवंश राय बच्चन के सुपुत्र हैं। अमिताभ ने अपने फिल्मी करियर में कई बेहतरीन फिल्में की और कई पुरस्कार जीते। 

यह भी पढ़े : Uttarakhand News : गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने की तिथि घोषित , श्रद्धालुओं के लिए 6 माह के लिए बंद होंगे कपाट

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button