Amit Shah Chandigarh Visit: विपक्ष पर चंडीगढ़ में बरसे गृह मंत्री, बोले…’बहाने से सदन का करा बहिष्कार’

Amit Shah Chandigarh Visit
इन दिनों केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पंजाब की राजधानी चंडीगढ़(Amit Shah Chandigarh Visit) दौरे पर हैं। वहीं चंडीगढ़ पहुंच उन्होनें एक कार्यक्रम को संबोधित किया है। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी खड़े होकर संवैधानिक पद का मजाक बना रहे थे।
संवैधानिक पदों का मजाक उड़ा रहे थे राहुल गांधी
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि गृह मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी खड़े होकर संवैधानिक पद का मजाक बना रहे थे। उन्होंने कहा, भाजपा ने कभी संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों का अपमान नहीं किया। लेकिन इन लोगों ने विपक्ष के नाम पर देश के संवैधानिक पदों का मजाक बनाया और इन महत्वपूर्ण बिलों की डिबेट में भी शामिल नहीं हुए। अगले साल 22 दिसंबर से पहले ये कानून पूरे देश के केंद्र शासित प्रदेशों में लागू कर दिए जाएंगे।
चंडीगढ़ अपने आप में कंप्लीट शहर है
अमित शाह ने इस कार्यक्रम में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है। इीसी दौरान अपनी बात में उन्होनें आगे कहा कि चंडीगढ़ एक मायने में अपने आप में कंप्लीट शहर है। आधुनिक शहर की कल्पना के साथ इस शहर को बनाया गया है। लेकिन अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से अब और शहर भी स्मार्ट बन रहे हैं। ऐसे में चंडीगढ़ को प्रतिस्पर्धा में बने रहना होगा।
गृह मंत्री बोले कि चंडीगढ़ पुलिस ने मेरी ई-बीट की सोच को असल में उतारा और आज कई राज्यों में ये कांसेप्ट यहीं के आधार पर चल रहा है। डीजीपी कॉन्फ्रेंस में मैंने युवाओं को तकनीकी समाधान में जोड़ने के लिए कहा था, आज उन युवाओं को हमने पुरस्कृत किया है।’
संसद के बहिष्कार में विपक्षियों का बहाना
बिल बनाकर गृह विभाग की स्टैंडिंग कमेटी को दिया और उनके संसोधन के आधार पर हमने बदलाव किए। हमने प्रयास किया कि विपक्ष के विचार भी इसमें आए। लेकिन विपक्ष ने बहाने बनाकर सदन का बहिष्कार कर दिया और बाहर जाकर उपराष्ट्रपति की मिमिक्री कर रहे थे।
यह भी पढ़े:Karnataka CM सीद्धारमैया पर भाजपा ने साधा निशाना, प्राइवेट जेट में उड़ान भरने पर भड़क उठी BJP
Follow Us On:https://twitter.com/HindiKhabar