अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर पवन कल्याण ने कहा – ‘कानून सबके लिए समान है और…’

Share

Allu Arjun Stampede Case : फिल्म ‘पुष्पा 2’ की स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ हुई थी। इसी पर आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण का महत्वपूर्ण बयान सामने आया है। अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी को सही ठहराया। आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम ने कहा कि कानून सबके लिए समान है। ऐसी घटनाओं में पुलिस सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए काम करती है।

आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम ने कहा कि कानून प्रवर्तन अधिकारियों के लिए सार्वजनिक सुरक्षा को प्राथमिकता देना महत्वपूर्ण है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि कानून सबके लिए समान है। ऐसी घटनाओं में पुलिस सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए काम करती है। हालांकि, थिएटर स्टाफ को अल्लू अर्जुन को स्थिति के बारे में पहले से सूचित कर देना चाहिए था। एक बार जब वह अपनी सीट पर बैठ गए, तो अराजकता को संभालना मुश्किल हो गया।

ये है मामला

जानकारी के लिए बता दें कि 4 दिसंबर को पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग हुई थी। इस दौरान भगदड़ मच गई थी। इस भगदड़ में 35 वर्षीय रेवती नामक महिला की मौत हो गई थी। बेटा घायल हो गया। जिसके बाद अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि जमानत मिल गई थी।

यह भी पढ़ें : संभल के यम तीर्थ का पुनर्निर्माण कार्य शुरू, उद्घाटन जनवरी में होगा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप