अदालत ने अल्लू अर्जुन को 14 दिन के लिए जेल भेजा

Allu Arjun 14 Day Jail

Allu Arjun 14 Day Jail

Share

Allu Arjun 14 Day Jail: पुलिस ने आज हैदराबाद के संध्या थिएटर मामले में ‘पुष्पा 2’ के एक्टर और साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किया था। अदालत में सुनवाई के दौरान अल्लू अर्जुन के वकील ने बताया कि अभिनेता समेत सात लोगों को दो दिन पहले गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में अदालत ने गंभीरता को समझते हुए अल्लू अर्जुन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया है।

4 दुसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचे अल्लू अर्जुन को देखने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। जिसके चलते 35 साल की एक महिला की मौत हो गई थी। साथ ही कई लोग घायल भी हुए थे। पुलिस ने इस मामले के चलते अल्लू अर्जुन और थिएटर प्रबंधन पर मामला दर्ज किया था। पुलिस ने थिएटर मालिक समेत तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार भी किया था।

ख़बर अपडेट की जा रही है।

यह भी पढ़ें : नगरपालिका निगमों और नगरपालिकाओं के चुनावों में पर्यवेक्षकों के रूप में नियुक्त किए IAS अधिकारियों की सूची

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *