Uttar Pradesh

Aligarh होटल कर्मचारियों ने महिला से किया गैंगरेप, मचा हड़कंप

Aligarh उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ (Aligarh) से गैंगरेप की सनसनी वारदात सामने आई है। ख़बर है कि यहां के एक होटल में कर्मचारियों द्वारा एक युवती के साथ गैंगरेप किया गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से होटल स्टाफ के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला

बता दें की पूरा मामला Aligarh के बन्नादेवी थाना क्षेत्र के सूतमिल चौराहा स्थित एक होटल का है। जहां होटल स्टाफ की मिलीभगत के चलते एक युवती के साथ दिन दहाड़े गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। चीख पुकार की आवाज होने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस बात की सूचना दी। जिसपर मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल होटल स्टाफ से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें: Akhilesh Yadav On Pran Pratishtha Invitation राम बुलाएंगे तो जाएंगे

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है,वहीं युवती को मेडिकल परीक्षण करने के लिए अस्पताल भेजा गया है।

(अलीगढ़ से अर्जुन देव वार्ष्णेय की रिपोर्ट)

Follow Us On: https://www.facebook.com/HKUPUK

Related Articles

Back to top button