Uttar Pradeshराज्य

अखिलेश यादव ने कांशीराम की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- सामाजिक परिवर्तन के महानायक

UP News : आज बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के संस्थापक कांशीराम की जयंती है. इस अवसर पर देश के कई नेताओं ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की.

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “सामाजिक परिवर्तन के महानायक, मान्यवर श्री कांशीराम जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन.”

मायावती ने कांशीराम को जयंती पर दी श्रद्धांजलि

इससे पहले, बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी कांशीराम को श्रद्धांजलि दी, उन्होंने कहा, “बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक और जन्मदाता कांशीराम को उनकी जयंती पर उत्तर प्रदेश और पूरे देश में उनके अनुयायियों की ओर से शत-शत नमन. कांशीराम ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की विचारधारा और आंदोलन को देशभर में जीवित रखते हुए उनके कारवां को आगे बढ़ाने और सत्ता की मंजिल तक पहुंचाने के लिए अपना जीवन समर्पित किया और निरंतर संघर्ष किया.”

बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने भी जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

खड़गे और प्रियंका ने कांशीराम को याद किया

वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत विपक्ष के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी कांशीराम को याद किया, खड़गे ने कहा कि सामाजिक न्याय और समानता के लिए उनका योगदान हमेशा प्रेरणादायक रहेगा. कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने पोस्ट में लिखा, “सामाजिक न्याय की विचारधारा के नायक और दलित, वंचित व शोषित समाज की प्रखर आवाज कांशीराम की जयंती पर उन्हें सादर नमन. कांशीराम जी ने अपने विचारों और आंदोलनों के जरिए समानता और न्याय के संवैधानिक सिद्धांतों को नई ऊँचाई तक पहुँचाया. उनके विचार हमें हमेशा प्रेरित करते रहेंगे.”

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के उरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर, ऑपरेशन जारी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button